मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली नगर निगम और दिल्ली पुलिस को चांदनी चौक तथा आसपास के क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त बनाने का अभियान निरंतर चलाने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि केवल अतिक्रमण हटाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि हटाए गए अतिक्रमणों की स्थायी रोकथाम सुनिश्चित करना भी उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सड़कों, फुटपाथों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अवैध कब्जे न केवल आम नागरिकों के आवागमन में बाधा बनते हैं, बल्कि क्षेत्र की स्वच्छता, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और विकास कार्यों को भी प्रभावित करते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का संकल्प है कि पुरानी दिल्ली की अनमोल धरोहर को उसकी गरिमा के अनुरूप विकसित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि चांदनी चौक और पुरानी दिल्ली का ऐतिहासिक गौरव लौटाना सरकार की प्रतिबद्धता है ।
News On AIR | नवम्बर 23, 2026 5:30 अपराह्न
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त बनाने का अभियान निरंतर चलाने के निर्देश दिए