मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज त्रिनगर विधानसभा क्षेत्र में 14 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं के अंतर्गत नेताजी सुभाष प्लेस क्षेत्र में पांच सड़कों और एक नाले के पुनर्निर्माण कार्यों की शुरुआत की गई। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग द्वारा 6 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से विकसित आठ प्रमुख सड़कों, लॉरेंस रोड, महर्षि परशुराम मार्ग, परवाना रोड, जी और एच शकूरपुर रोड, एकलव्य मार्ग, तिरुवल्लुवर मार्ग, वीर हेमू समेत अन्य मार्गों का भी लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बड़े स्तर पर सड़कों, नालों, कॉलोनियों और झुग्गी-बस्तियों में तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि त्रिनगर विधानसभा वर्षों तक बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझती रही, लेकिन अब क्षेत्र में व्यापक स्तर पर विकास कार्य हो रहे हैं।
दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने त्रिनगर विधानसभा क्षेत्र में 14 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन