अगस्त 3, 2026 5:45 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पंजाबी बाग वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर पुराने कपड़ों के दान केंद्र ‘अर्पण’ का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज पंजाबी बाग वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर पुराने कपड़ों के दान केंद्र ‘अर्पण’ का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को अपने पुराने, उपयोग योग्य कपड़े दान करने के लिए प्रोत्साहित करना है, जिससे उनका पुनः उपयोग, पुनर्चक्रण और अपसाइक्लिंग किया जा सके। दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर ‘अर्पण’ दान केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिससे नागरिकों के लिए इसमें भागीदारी करना और अधिक सुविधाजनक होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल राजधानी में सतत अपशिष्ट प्रबंधन और सर्कुलर इकोनॉमी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा यह पहल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ महिलाओं के लिए आजीविका के नए अवसर भी सृजित करेगी। मुख्यमंत्री ने लोगो से अपील की है कि वे अपने पुराने और उपयोग योग्य कपड़े ‘अर्पण’ केंद्रों पर दान कर इस जनभागीदारी अभियान का हिस्सा बनें।