दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम-एम.एस.एम.ई देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव हैं। एम.एस.एम.ई दिवस के अवसर पर, एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्रीमती गुप्ता ने एमएसएमई क्षेत्र से जुड़े सभी उद्यमियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रोजगार सृजन, नवाचार और विकसित भारत के निर्माण में एम.एस.एम.ई क्षेत्र का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एम.एस.एम.ई क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए किए जा रहे प्रभावी प्रयास भारत की आर्थिक प्रगति और आत्मनिर्भरता को नई गति प्रदान कर रहे हैं ।
News On AIR | जून 27, 2026 6:48 अपराह्न | country's economy.
दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एमएसएमई को देश की अर्थव्यवस्था की नींव बताया