जून 27, 2026 8:28 अपराह्न | Chief Minister Nayab Singh Saini

printer

हरियाणा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्कूल भवन निर्माण पर दिए सख्त निर्देश

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के जर्जर भवनों के स्‍थान पर नए भवन बनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि नए स्कूल भवन न केवल देखने में आकर्षक होने चाहिएं, बल्कि उनका निर्माण लम्बवत संरचना के रूप में होना चाहिए, ताकि शेष भूमि का उपयोग विद्यार्थियों के लिए खेल के मैदान के रूप में किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के लिए सख्त निर्देश जारी किया। उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद, राज्य के स्‍कूलों में कहीं भी असुरक्षित अथवा जर्जर भवनों में कक्षाएं नहीं चलाई जानी चाहिए। नए भवन बनकर तैयार होने तक विद्यार्थियों को पास के सरकारी भवनों या पड़ोस के सरकारी स्कूलों में स्थानांतरित किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द निविदा प्रक्रिया शुरू करने के भी निर्देश दिये।