जुलाई 18, 2026 7:50 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे में तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज पुणे में तीन प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इन परियोजनाओं का उद्देश्य शहर और उसके आसपास के क्षेत्रों में कनेक्टिविटी में सुधार करना और यातायात की भीड़ को कम करना है।

इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि पुणे क्षेत्र में लगभग 50 हजार करोड़ रुपये की राजमार्ग और अवसंरचना परियोजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि शहर को अपनी पहली थ्री-टियर सिंगल-पियर परिवहन प्रणाली मिलेगी। यह प्रणाली एक ही संरचना पर सड़क, एक एलिवेटेड फ्लाईओवर और भविष्य के मेट्रो कॉरिडोर को एकीकृत करेगी। उन्होंने कहा कि उन्नत मलेशियाई तकनीक के उपयोग से निर्माण समय, परियोजना लागत और सहायक स्तंभों की संख्या में कमी आएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर – बीओटी मॉडल के तहत कार्यान्वित की जा रही ये परियोजनाएं महाराष्ट्र के अवसंरचना विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने कहा कि एकीकृत डिजाइन से भविष्य में मेट्रो के बुनियादी ढांचे की लागत में लगभग 40 प्रतिशत की कमी आएगी।

तीनों परियोजनाओं- पुणे-शिरूर एलिवेटेड राजमार्ग, हडपसर-यवत एलिवेटेड राजमार्ग और तलेगांव-चाकन-शिकरापुर एलिवेटेड राजमार्ग – की कुल लंबाई एक सौ 38 दशमलव एक किलोमीटर है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला