जुलाई 4, 2026 9:34 पूर्वाह्न

printer

आज से मध्य प्रदेश के दो दिन के दौरे पर रहेंगे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार आज से मध्य प्रदेश के दो दिन के दौरे पर रहेंगे।

श्री कुमार आज इंदौर पहुंचेंगे, जहां वे लता मंगेशकर सभागृह में आयोजित बूथ लेवल अधिकारियों के सम्‍मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान वे इंदौर, उज्जैन, देवास, धार और खंडवा जिले के 1,500 से अधिक बूथ लेवल अधिकारियों के साथ सीधा संवाद करेंगे।

दौरे के दूसरे दिन मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओंकारेश्वर और महेश्वर के धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेंगे। इस दौरान वे ओंकारेश्वर में दर्शन और नर्मदा जी का पूजन करेंगे, जिसके बाद ऐतिहासिक महेश्वर किले का भी अवलोकन करेंगे।