जुलाई 22, 2026 8:29 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़: अग्निवीर सैनिकों को पुलिस विभाग, वन और जेल विभाग में 10% का आरक्षण

छत्तीसगढ़ में अब अग्निवीर सैनिकों को पुलिस विभाग में आरक्षक, वन विभाग में वनरक्षक और जेल विभाग में प्रहरी की सीधी भर्ती में 10% आरक्षण मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसका लाभ उन अग्निवीरों को मिलेगा, जो चार वर्ष की सेवा पूरी कर वैध सेवा प्रमाण-पत्र के साथ सेवामुक्त हुए हैं। राज्य सरकार ने कहा है कि इससे अग्निवीरों को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे और उनके अनुशासन तथा अनुभव का लाभ राज्य की सेवाओं को मिलेगा।