मई 20, 2026 5:00 अपराह्न

printer

केंद्र सरकार गोवा में दिव्यांगजनों के लिए कल्याणकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध: मंत्री रामदास अठावले

सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने कहा है कि केंद्र सरकार गोवा में दिव्यांगजनों के लिए अतिरिक्त वृद्धाश्रम और कल्याणकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्‍होंने कहा कि गोवा सरकार के सहयोग से गैर सरकारी संगठनों द्वारा संचालित दस वृद्धाश्रम सुचारू रूप से चल रहे हैं। श्री अठावले ने कहा कि केंद्र सरकार की वृद्धाश्रम योजना के अंतर्गत गोवा में दो से तीन और वृद्धाश्रम स्थापित किए जा सकते हैं।

श्री अठावले ने कहा कि जनगणना आंकड़ों के अनुसार गोवा में लगभग 33 हजार दिव्यांगजन हैं, जबकि राज्य में 11 हजार से अधिक लाभार्थियों को पेंशन मिलती है। उन्‍होंने कहा कि राज्य में दिव्यांगजनों के लिए सहायता प्रणालियों को मजबूत करने के लिए गोवा के सामाजिक कल्याण मंत्री सुभाष फल देसाई के साथ बातचीत भी चल रही है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला