केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने उसके ‘पोस्ट-रिजल्ट सर्विसेज़ पोर्टल’ पर किए गए कई साइबर हमलों के बारे में दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज की है।
बोर्ड ने बताया कि यह पोर्टल इस महीने की दो तारीख को शुरू किया गया था जिसपर पिछले तीन दिनों में बार-बार सुनियोजित साइबर हमले किए गए। बोर्ड के अनुसार इन हमलों की प्रकृति, पैमाने और सुनियोजित तरीके को देखते हुए, उसने विस्तृत जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई के लिए यह शिकायत दर्ज की है।
बोर्ड ने इस बात पर जोर दिया गया है कि इन प्रयासों के बावजूद, उसके सिस्टम और डेटाबेस पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनसे कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है।