मई 27, 2026 4:58 अपराह्न

printer

सीबीआई ने नीट यूजी-2026 पेपर लीक मामले में तीन और लोगों को किया गिरफ्तार

केंद्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो ने नीट यूजी-2026 पेपर लीक मामले में आज तीन और लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें महाराष्‍ट्र के लातूर का एक डॉक्‍टर और पुणे स्थित कोंचिग संस्‍थान का एक शिक्षक शामिल है। जांच एजेंसी ने पुणे के ही एक अन्‍य कोचिंग संस्‍थान के भौतिक विज्ञान शिक्षक को भी गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

ब्यूरो के प्रवक्‍ता ने कहा कि जांच एजेंसी ने इस मामले में अब तक 49 स्‍थानों पर छापेमार कर कई आपत्तिजनक दस्‍तावेज, लेपटॉप और मोबाइल फोन बरामद किये हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला