उत्तराखंड

जून 18, 2024 6:27 अपराह्न

views 37

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के जंगलों में लगी आग को नियंत्रित करने के लिए जनता को सहयोग करने का आह्वान किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के जंगलों में लगी आग को नियंत्रित करने के लिए जनता को सहयोग करने का आह्वान किया है। नैनीताल में पत्रकारों के साथ बातचीत में श्री धामी ने कहा कि आने वाले समय में जंगलों में आग लगनी की घटनाओं को रोकने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। 

जून 18, 2024 6:26 अपराह्न

views 27

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। केंद्रीय गृहमंत्री ने श्री कुमार से वनों की आग से जुड़ी जानकारी पर चर्चा की। उन्होंने पुलिस महानिदेशक को वनों की आग के मामले में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने के लिए कहा। फायर सीजन के दौरान उत्तराखंड के...

जून 17, 2024 6:13 अपराह्न

views 27

उत्तराखंड में बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीट पर उप चुनाव के लिए कांग्रेस, भाजपा और उत्तराखंड क्रांति दल ने प्रत्याशी घोषित किए

उत्तराखंड में बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीट पर उप चुनाव के लिए 10 जुलाई को मतदान और 13 जुलाई को मतगणना होगी। निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। चमोली और हरिद्वार जिला प्रशासन भी चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर द...

जून 17, 2024 6:13 अपराह्न

views 23

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन विभाग को आग की घटनाओं पर तत्काल राहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन विभाग को आग की घटनाओं पर तत्काल राहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। श्री धामी ने नैनीताल में वन विभाग, पेयजल और विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में वनाग्नि की घटनाओं का फीडबैक लिया तथा अल्मोड़ा के वि...

जून 17, 2024 6:13 अपराह्न

views 37

उत्तराखंड में चारधाम और हेमकुण्ड साहिब यात्रा सुचारू रूप से जारी

उत्तराखंड में चारधाम और हेमकुण्ड साहिब यात्रा सुचारू रूप से जारी है। इस वर्ष श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक 23 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने चारों धामों के दर्शन किए। सर्वाधिक आठ लाख 85 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने केदारनाथ की यात्रा की है। लगभग छह लाख श्रद्धालु बदरीनाथ धाम...

जून 17, 2024 6:13 अपराह्न

views 37

वन विभाग में नवनियुक्त 230 दरोगाओं को प्रदेश के तीन केंद्रों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा

वन विभाग में नवनियुक्त 230 दरोगाओं को प्रदेश के तीन केंद्रों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्य वन संरक्षक डॉ. तेजस्विनी अरविंद पाटिल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान पूर्व निर्धारित विषयों के अलावा वानिकी, वन्यजीव, वन कानून, मानव वन्यजीव संघर्ष, रेस्क्यू, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उ...

जून 17, 2024 6:13 अपराह्न

views 25

उत्तराखंड में गर्मी का प्रकोप जारी, तापमान में वृद्धि और लू की संभावना

उत्तराखंड में गर्मी का प्रकोप जारी है। मैदान से लेकर पहाड़ तक भीषण गर्मी महसूस की जा रही है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा है। मैदानी इलाकों में दिन के समय गर्म हवा चलने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तापमान में...

जून 17, 2024 6:12 अपराह्न

views 24

ईद-उल-अजहा आज उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में उल्लास के साथ मनाया गया

ईद-उल-अजहा आज देश के विभिन्न हिस्सों में उल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने सुबह ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की और इसके बाद एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर इमामों ने लोगों से शांति और सद्भाव बनाने तथा भाईचारे की भावना से त्योहार मनाने की अपील की। हरिद्वार, देहरादून, अल्मोड़ा और चंपावत ...

जून 15, 2024 6:43 अपराह्न

views 20

पहाड़ों से पलायन रोकने के लिए ‘‘अपना गांव, अपना वोट’’ कार्यक्रम शुरू किया जाएगाः गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी

उत्तराखंड की गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनिल बलूनी ने कहा है कि पहाड़ों से पलायन रोकने के लिए ‘‘अपना गांव, अपना वोट’’ कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार चमोली पहुंचे श्री बलूनी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार आम जनमानस के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। उत्तराखण्ड ...

जून 15, 2024 6:43 अपराह्न

views 30

उत्तराखंड सरकार ने 2025 तक स्वयं सहायता समूहों की डेढ़ लाख बहनों को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा है कि उत्तराखंड सरकार ने 2025 तक स्वयं सहायता समूहों की डेढ़ लाख बहनों को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। आज नई टिहरी में आयोजित विभागीय बैठक में श्री जोशी ने अधिकारियों को किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का अधिक...