उत्तराखंड

अगस्त 1, 2024 8:13 अपराह्न

views 23

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया

  उत्तराखंड में केदारनाथ धाम मार्ग पर फंसे 425 तीर्थयात्रियों को अब तक रुद्रप्रयाग जिले के लिंचोली और भीमबली से हेलीकॉप्टर से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। लगभग एक हजार चार सौ तीर्थयात्री बचाव दलों की मदद से सोनप्रयाग पहुंचे हैं।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी जिले के आपदा प्रभावित क्ष...

जुलाई 31, 2024 6:21 अपराह्न

views 30

उत्तराखंड में कोचिंग सेंटरों की निगरानी के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा

उत्तराखंड के कोचिंग सेंटरों की निगरानी को लेकर सरकार व्यापक अभियान चलाने जा रही है। सरकार ने यह निर्णय दिल्ली के कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन युवाओं की मौत के बाद लिया है। आवास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि ऐसी घटना उत्तराखंड में ना हो इसके लिए अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि...

जुलाई 31, 2024 6:19 अपराह्न

views 44

उत्तराखंड, जीएसटी में बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण लागू करने वाला उत्तर भारत का पहला व देश का चौथा राज्य बना

उत्तराखंड, जीएसटी में बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण लागू करने वाला उत्तर भारत का पहला व देश का चौथा राज्य बन गया है। वित्त मंत्री डॉक्टर प्रेमचंद अग्रवाल ने आज इस प्रणाली का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डा. अग्रवाल ने कहा कि नई दिल्ली में आयोजित जीएसटी परिषद की 53वीं बैठक में पंजीकरण आवेदकों के लिए बायोमे...

जुलाई 31, 2024 6:18 अपराह्न

views 36

नैनीताल जिले में शिक्षकों के जुलाई माह के वेतन पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगी

समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत आवंटित धनराशि का निश्चित समय के अंदर उपभोग न किये जाने पर नैनीताल जिले के कई शिक्षकों, प्रधानाचार्यों, विकासखण्ड व जिलास्तरीय अधिकारियों का जुलाई माह का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया गया है। समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना निदेशक बंशीधर तिवारी ने इस संबंध में पत्र जारी ...

जुलाई 31, 2024 6:17 अपराह्न

views 39

बागेश्वर में में 10 लाख 50 हजार पौधे लगाए जाएंगे

बागेश्वर में इस वित्तीय वर्ष में दस लाख पचास हजार पौधे लगाए जाएंगे। वन विभाग ने 20 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत जिले में वृहद वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिलाधिकारी अनुराधा पाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आज विभागों द्वारा अब तक किए गए वृक्षारोपण का आंकड़ा प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी न...

जुलाई 31, 2024 6:16 अपराह्न

views 20

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड टिहरी में जिला मुख्यालय के निकट मेडिकल कॉलेज तैयार करेगा

नई टिहरी में मेडिकल कालेज बनने का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड, जिला मुख्यालय के निकट मेडिकल कॉलेज तैयार करेगा। टिहरी जिला सभागार में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि इस संबंध में सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। मेडिकल कॉलेज के लिए राज्य सरकार व टीएचडीसी भूमि उपलब्ध कराएंगे।...

जुलाई 31, 2024 6:15 अपराह्न

views 32

नई टिहरी शहर को रोपवे सेवा से जोड़ने के लिए पर्यटन विभाग प्रस्ताव तैयार करेगा

एशियाई विकास बैंक-एडीबी सहायतित एक हजार 294 करोड़ रुपये के टिहरी लेक प्रोजेक्ट में नई टिहरी शहर को रोपवे सेवा से जोड़ने के लिए पर्यटन विभाग प्रस्ताव तैयार करेगा। इस संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पर्यटन विभाग को जरूरी निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने नई टिहरी में व्यापार और पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने...

जुलाई 31, 2024 6:13 अपराह्न

views 39

शहीद ऊधम सिंह का बलिदान दिवस ऊधमसिंहनगर जिले में श्रद्धापूर्वक मनाया गया

जलियांवाला बाग हत्याकाण्ड का बदला लेने वाले क्रान्तिकारी शहीद ऊधम सिंह का बलिदान दिवस आज ऊधमसिंहनगर जिले में श्रद्धापूर्वक मनाया गया।  सभी ने शहीद ऊधमसिंह के जज्बे को सलाम कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। शहीद उधमसिंह ने इंग्लैंड जाकर 13 मार्च 1940 को जनरल ओ ड्वायर को गोली मारकर जलियांवाला बाग हत्य...

जुलाई 31, 2024 6:13 अपराह्न

views 23

उत्तराखंड की 1 हजार 424 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हुई

उत्तराखंड की एक हजार चार सौ 24 ग्राम पंचायतें टीबी से मुक्त हो गई है। भारत सरकार ने टीबी मुक्त पंचायत गतिविधि के अंतर्गत इन सभी ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश टीबी उन्मूलन की दिशा में अग्रसर है। इस संबंध में लगातार वृहद स्तर पर अभियान...

जुलाई 31, 2024 3:42 अपराह्न

views 38

पीएम श्री गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज ज्वालापुर को अंतरराष्ट्रीय ग्रीन स्कूल अवार्ड से सम्मानित किया गया

पीएम श्री गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज ज्वालापुर को अंतरराष्ट्रीय ग्रीन स्कूल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनम राणा संयुक्त राष्ट्र संघ की जनरल असेंबली में 23 सितंबर को यह पुरस्कार प्राप्त करेंगी। भारत के साथ अन्य देशों ने भी इस केटेगरी में प्रत्यावेदन भेजे थे। प्रधानाचार...