उत्तराखंड

अगस्त 3, 2024 7:38 अपराह्न

views 32

चमोली जिले में 6 से 24 अगस्त तक रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा

चमोली जिले में स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर देने के उद्देश्य से 6 अगस्त से 24 अगस्त तक रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि एक निजी कंपनी की ओर से सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती के लिए शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

अगस्त 3, 2024 7:38 अपराह्न

views 26

उत्तराखंड एस.टी.एफ ने चंपावत से दो लेपर्ड की खाल के साथ एक वन्य जीव तस्कर को गिरफ्तार किया

उत्तराखंड विशेष कार्य बल- एस.टी.एफ के दल ने चंपावत के देवीधुरा वन क्षेत्र से दो लेपर्ड की खाल के साथ एक वन्य जीव तस्कर को गिरफ्तार किया है। एस.टी.एफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि पिछले सात दिनों के अन्दर दो अलग-अलग मामलों में चार वन्य जीव तस्करों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा प...

अगस्त 3, 2024 7:37 अपराह्न

views 20

ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर शहर में स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड से करीब एक लाख टन कूड़े का निस्तारण किया गया

पर्यावरण की स्वच्छता के लिए ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर शहर में स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड से करीब एक लाख टन कूड़े का निस्तारण किया गया है। इससे ट्रेंचिंग ग्राउंड का करीब ढाई एकड़ हिस्सा खाली हो गया है। जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने बताया कि इस क्षेत्र को ग्रीन स्पेस के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही इस स्थान...

अगस्त 3, 2024 7:37 अपराह्न

views 22

प्रकृति के संरक्षण और पर्यावरण का संतुलन रखने के लिए जन सहभागिता से वृक्षारोपण करना होगाः सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रकृति के संरक्षण और पर्यावरण का संतुलन रखने के लिए जन सहभागिता से वृक्षारोपण करना होगा। देहरादून में ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान और ’हरेला’ पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री धामी ने कहा कि वृक्षारोपण से प्राकृतिक आपदाओं से बचाव होता है। आने वाल...

अगस्त 3, 2024 7:37 अपराह्न

views 21

टिहरी जिले के आपदा प्रभावित बूढ़ाकेदार क्षेत्रों में पानी, बिजली और सकड़ों की मरम्मत का कार्य जारी

टिहरी जिले के आपदा प्रभावित बूढ़ाकेदार और अन्य क्षेत्रों में पानी, बिजली और सकड़ों की मरम्मत का कार्य तेजी से किया जा रहा है। साथ ही जिला प्रशासन आपदा मंें हुए नुकसान का आकलन करने में जुटा है। आकाशवाणी से बातचीत में घनसाली जल संस्थान के अधिशासी अभियन्ता संतोष उपाध्याय ने बताया कि बूढ़ाकेदार क्षेत्र में...

अगस्त 3, 2024 7:36 अपराह्न

views 30

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने आज आपदाग्रस्त क्षेत्र केदारघाटी का हवाई और स्थलीय दौरा किया

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने आज आपदाग्रस्त क्षेत्र केदारघाटी का हवाई और स्थलीय दौरा कर राहत व बचाव कार्यों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न पड़ावों पर फंसे तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को निकालने के लिए जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए। श्री बलूनी ने सोनप्रयाग में प्रभावित लोगों और...

अगस्त 3, 2024 7:36 अपराह्न

views 38

उत्तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी

राज्य के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा को लेकर आज देहरादून में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। बैठक के दौरान श्री धामी ने रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी और ...

अगस्त 3, 2024 4:45 अपराह्न

views 38

उत्तराखंड में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों पर

स्वतंत्रता दिवस को लेकर देहरादून जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिला आबकारी अधिकारी को 14 अगस्त रात से 16 अगस्त सुबह दस बजे तक शराब की दुकानें, कैंटीन समस्त आबकारी अनुज्ञापन बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिले के प्रमुख चौराहों पर 14 अगस्त को शाम छह बजे से रात 9 बजे तक और 15 अगस्त को स...

अगस्त 3, 2024 4:43 अपराह्न

views 38

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने के बाद हरिद्वार मेला क्षेत्र में स्वच्छता अभियान शुरू हुआ

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने के बाद पूरे मेला क्षेत्र को साफ सुथरा बनाने के लिए 24 घंटे का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए करीब एक हजार सात सौ स्वच्छता कर्मी अभियान पर लगाए गए हैं। 12 दिन चले कावड़ मेले में 4 करोड़ 14 लाख से ज्यादा श्रद्धालु जल भरने हरिद्वार आए थे। नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी...

अगस्त 3, 2024 4:43 अपराह्न

views 30

उत्तराखंड में निराश्रित गोवंशीय पशुओं को गोद लेने वाले लोगो को एक निश्चित मानदेय दिया जाएगा

राज्य में निराश्रित गोवंशीय पशुओं को गोद लेने वाले लोगो को एक निश्चित मानदेय दिया जाएगा। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने  पशुपालन विभाग इस सम्बन्ध में जल्द गाइडलाइन्स बनाने के निर्देश दिए हैं। सचिवालय में आयेाजित बैठक में श्रीमती रतूड़ी ने कहा कि राज्य की सड़कों पर एक भी निराश्रित पशु न दिखे, इसके लि...