उत्तराखंड

अगस्त 11, 2024 5:40 अपराह्न

views 43

रक्षाबंधन पर उत्तराखंड के बाजार सजने लगे

रक्षाबंधन पर प्रदेश के बाजार सजने लगे हैं। मैदान से लेकर पहाड़ तक के बाजारों में लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। इससे स्थानीय व्यापारियों में खासा उत्साह है। लोकल फॉर वोकल के तहत पहाड़ों में स्वयं सहायता समूह हस्तनिर्मित राखियां तैयार कर अच्छी कमाई कर रहे हैं। टिहरी जिले के बाजारों में भी खासी रौनक देखने...

अगस्त 11, 2024 5:39 अपराह्न

views 40

अल्मोड़ा नगर पालिका ने नगर को स्वच्छ बनाने की प्रक्रिया शुरू की

अल्मोड़ा नगर पालिका ने नगर को स्वच्छ बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत वार्डों और सड़क किनारे भूमिगत कूड़ा दान स्थापित किये गये हैं। अल्मोड़ा नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने कहा कि खुले कूड़ेदानों से कचरा बिखर जाता था, अब भूमिगत कूड़ेदान से इस समस्या से निजात मिल गई है।  ...

अगस्त 11, 2024 5:38 अपराह्न

views 20

उत्तराखंड में निकाय चुनाव और केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज की

राज्य में निकाय चुनाव और रुद्रप्रयाग जिले की केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने है। इसके लिए राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं, हालांकि अभी निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तिथियां घोषित नहीं की हैं। आगामी चुनाव को देखते हुए भाजपा, कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दल, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव र...

अगस्त 11, 2024 5:38 अपराह्न

views 45

खेल मंत्री रेखा आर्या ने ‘‘उत्तराखंड पैरालंपिक बॉलीबाल खिलाड़ियों’’ को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया

खेल मंत्री रेखा आर्या ने आज देहरादून में ‘‘उत्तराखंड पैरालंपिक बॉलीबाल खिलाड़ियों’’ को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया। पैरालंपिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती आर्या ने कहा कि पैरालंपिक खिलाड़ियों ने अपने खेल के जरिये अन्य...

अगस्त 11, 2024 5:32 अपराह्न

views 25

केदारघाटी में हुई अतिवृष्टि के संबंध में सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले एक व्यक्ति पर अभियोग पंजीकृत किया गया

केदारघाटी में हुई अतिवृष्टि के संबंध में सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले एक व्यक्ति पर कोतवाली सोनप्रयाग में अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपित ने पिछले वर्ष की वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर, केदारघाटी में चलाए जा रहे राहत व बचाव अभियान के संबंध में भ्रम पैदा किया था। पुलिस ने लोगों से अफवाह पैदा करन...

अगस्त 11, 2024 5:31 अपराह्न

views 33

उत्तराखंड सरकार के प्रयासों से राज्य के सेब मिशन को मिलेगी नई पहचान

उत्तराखंड के सेब को अपनी पहचान दिलाने के लिए सरकार की मुहिम रंग ला रही है। उत्तराखंड में सेब उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं। राज्य सरकार इन संभावनाओं को हकीकत में बदलने में जुटी है। सेब काश्तकारों को उद्यान विभाग की ओर उत्तराखंड एप्पल नाम से पेटियां सब्सिडी पर मुहैया करवाई जाती हैं।   इसका मकसद ...

अगस्त 11, 2024 5:30 अपराह्न

views 21

स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता के चलते राजधानी देहरादून अबतक बना हुआ है डेंगू मुक्त

राजधानी देहरादून में स्वास्थ्य विभाग डेंगू पर कड़ी नज़र रख रहा है। हालांकि अभी तक एक भी डेंगू का मरीज सामने नहीं आया है। देहरादून के मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अविनाश खन्ना ने बताया कि पिछले वर्ष जुलाई के अंत तक 150 डेंगू के मामले सामने आए थे लेकिन इस वर्ष अभी तक एक भी मामला दर्ज नहीं किया गया है।...

अगस्त 11, 2024 5:07 अपराह्न

views 26

केदारनाथ पैदल मार्ग पर आपात स्थितियों के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जाएगी

केदारनाथ पैदल मार्ग हाल ही में आपदा से क्षतिग्रस्त होने के बाद अब आपात स्थितियों के लिए वैकल्पिक मार्ग पर ध्यान दिया जा रहा है। पैदल वैकल्पिक मार्ग की तलाश के लिए रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी ने संयुक्त टीम का गठन किया है।   इस दौरान चौमासी से केदारनाथ तक वैकल्पिक ट्रैक की संभावनाएं तलाशी गई। रुद्...

अगस्त 11, 2024 5:06 अपराह्न

views 31

पुश्तैनी जमीन पर ही नकदी फसलों की खेती करके भी रोजाना हजारों रुपये की आय प्राप्त की जा सकती है

नौकरियों के लिए घर से दूर जहां-तहां भटकने के बजाय अपनी पुश्तैनी जमीन पर ही नकदी फसलों की खेती करके भी रोजाना हजारों रुपये की आय प्राप्त की जा सकती है। प्रदेश सरकार ऐसे प्रगतिशील किसानों को हमेशा प्रोत्साहित करती है और कृषि विभाग तथा उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित करती है। प्र...

अगस्त 11, 2024 5:05 अपराह्न

views 27

ऋषिकेश को योग सिटी बनाने के लिए सरकार हुई सक्रिय

ऋषिकेश में योग सिटी बनाने को लेकर सरकार सक्रिय हो गई है। इस कड़ी में आवास और शहरी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ बैठक में योग सिटी के लिए बिना किसी देरी के भूमि तलाशने के आवास सचिव को निर्देश दिए।   डॉ. अग्रवाल ने कहा की ऋषिकेश अंतरराष्ट्रीय योग की राजधानी के रूप में भी प्रसिद्ध है...