उत्तराखंड

जून 30, 2025 11:39 पूर्वाह्न

views 61

उत्तराखंड: खराब मौसम के कारण चारधाम यात्रा पर लगाई गयी अस्थाई रोक हटी

उत्तराखंड में तेज बारिश के कारण चार धाम यात्रा पर लगायी गई अस्थायी रोक आज हटा दी गई है। गढ़वाल के आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया है कि यात्रा मार्ग पर जिलाधिकारियों को वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं।   पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण प्रमुख नदियों का जल...

जून 29, 2025 1:53 अपराह्न

views 34

खेल मंत्री ने देश के चयनित खेल विश्वविद्यालयों के कोर्स और सिलेबस का अध्ययन कर सर्वश्रेष्ठ कैरियर ओरिएंटेड कोर्स चुनने के निर्देश दिए

प्रदेश के पहले मानसखंड खेल विश्वविद्यालय में शुरुआती सत्र में 6 पाठ्यक्रम शुरू किए जाने प्रस्तावित हैं। खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून में विभागीय अधिकारियों के साथ विश्वविद्यालय समेत अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान खेल मंत्री ने देश के चयनित खेल विश्वविद्यालयों के कोर्स और सिलेबस ...

जून 29, 2025 1:51 अपराह्न

views 54

मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और उधमसिंह नगर में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने अगले 36 घंटे के लिए देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और उधमसिंह नगर में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 29 और 30 जून को राज्य के कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का...

जून 29, 2025 1:50 अपराह्न

views 41

मूसलाधार बारिश का दौर जारी, भूस्खलन के चलते यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग का करीब 10 मीटर हिस्सा बहा

प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश से पर्वतीय क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नदी- नाले उफान पर है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। उधर, उत्तरकाशी में देर रात से हो रही बारिश के चलते यमुन...

जून 29, 2025 1:47 अपराह्न

views 36

लगातार भारी वर्षा और भूस्खलन की आशंकाओं को देखते हुए चारधाम यात्रा को एक दिन के लिए स्थगित किया गया

प्रदेश में हो रही लगातार भारी वर्षा और भूस्खलन की आशंकाओं को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा को सर्वापरि मानते हुए चारधाम यात्रा को एक दिन के लिए स्थगित किया गया है। ये जानकारी देते हुए गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि वर्तमान मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।...

जून 29, 2025 11:16 पूर्वाह्न

views 38

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, चारधाम यात्रा अगले 24 घंटे के लिए स्थगित

उत्तराखंड में भारी बारिश के अलर्ट के मद्देनजर चार धामयात्रा अगले 24 घंटे के लिए स्थगित कर दी गई है।   पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को तीर्थयात्रियों को हरिद्वार, ऋषिकेश, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, सोनप्रयाग और विकासनगर में रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

जून 29, 2025 1:58 अपराह्न

views 35

उत्‍तराखंड: उत्‍तरकाशी में बादल फटने से 9 मजदूर लापता, राहत और बचाव अभियान जारी

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सिलाई बैंड के पास आज तड़के बादल फटने की घटना में निर्माणाधीन स्थल पर काम कर रहे 9 श्रमिक लापता हो गए। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है, जिसमें एन.डी.आर.एफ, एस.डी.आर.एफ. और पुलिस टीमें जुटी हैं।   निर्माणाधीन स्थल पर कुल 19 मजदूर थे जिनमें से 10 को बचा लिया ...

जून 27, 2025 9:00 अपराह्न

views 44

उत्‍तराखंड उच्‍च न्‍यायालय ने राज्‍य में त्रिस्‍तरीय पंचायत चुनाव पर लगे प्रतिबंध को हटाया

उत्‍तराखंड उच्‍च न्‍यायालय ने राज्‍य में त्रिस्‍तरीय पंचायत चुनाव पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया है। न्‍यायालय ने राज्‍य निर्वाचन आयोग को चुनाव के लिए नई तारीखों की घोषणा करने का आदेश दिया है। इसके अनुसार पहले से घोषित तारीख को तीन दिन और बढ़ा दिया गया है। मुख्‍य न्‍यायाधीश न्‍यायमूर्ति जी. नरेंद्र और ...

जून 27, 2025 7:46 अपराह्न

views 77

मौसम विभाग ने उत्‍तराखंड में पहली जुलाई तक बारिश होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने उत्‍तराखंड में पहली जुलाई तक बारिश होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग ने आज बागेश्‍वर में बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, देहरादून और नैनीताल के कुछ स्‍थानों पर बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह स्थिति कल तक भी बनी रहेगी।   रूद्रप्रयाग जिले में कल रात तेज व...

जून 27, 2025 4:01 अपराह्न

views 40

उत्तराखंड निर्वाचन आयोग ने पंचायत और नगर निकाय चुनावों की मतदाता संख्या को लेकर कुछ समाचार माध्यमों में प्रकाशित भ्रामक सूचनाओं को खारिज किया

राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत और नगर निकाय चुनावों की मतदाता संख्या को लेकर कुछ समाचार माध्यमों में प्रकाशित भ्रामक सूचनाओं को खारिज किया है। सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग, राहुल कुमार गोयल ने स्पष्ट किया कि लोकसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं की संख्या 84 लाख बताई गई थी, जबकि पंचायत और निकाय चुनावों में 78 ...