क्षेत्रीय

मार्च 11, 2026 12:00 अपराह्न

views 58

पुद्दुचेरी विश्वविद्यालय और ज़ोहो कॉर्पोरेशन ने अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

पुद्दुचेरी विश्वविद्यालय और ज़ोहो कॉर्पोरेशन ने पदार्थ विज्ञान और ऊर्जा प्रौद्योगिकी में अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी का उद्देश्य पदार्थ विज्ञान और नैनो प्रौद्योगिकी में विश्वविद्यालय की अकादमिक विशेषज्ञता को ज़ोहो के दीर्घकालिक अनुसंधान पर केंद्र...

मार्च 11, 2026 11:50 पूर्वाह्न

views 47

जम्मू-कश्मीर: सरकारी विभागों में 40 हजार 661 पद रिक्त

जम्मू-कश्मीर में विभिन्न सरकारी विभागों में कुल 40 हजार 661 पद रिक्त हैं। यह जानकारी  प्रशासन विभाग आयुक्त सचिव एम. राजू ने दी। रिक्त पदों में तीन हजार 808 राजपत्रित, 24 हजार 507 गैर-राजपत्रित और 12 हजार 351 एमटीएस पद शामिल हैं। यह जानकारी जम्मू में मुख्य सचिव अटल दुल्लू की अध्यक्षता में हुई समीक्षा...

मार्च 11, 2026 10:40 पूर्वाह्न

views 310

उत्तर प्रदेश सरकार ने सेवा आचरण नियमावली में किया संशोधन

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में सेवा आचरण नियमावली में संशोधन किया है। मंत्रिमंडल की कल हुई बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, अगर कोई सरकारी कर्मचारी एक कैलेंडर वर्ष में अपने छह महीने के मूल वेतन से अधिक की राशि शेयरों, स्टॉक या अन्य निवेश माध्‍यमों में लगाता है तो इसकी जानकारी सक्षम प्राधिकारी को द...

मार्च 11, 2026 10:38 पूर्वाह्न

views 52

नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफिउ रियो ने नीति निर्माण के लिए सटीक जनगणना के महत्व पर बल दिया

नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफिउ रियो ने राज्य में प्रभावी योजना और नीति निर्माण के लिए सटीक जनगणना के महत्व पर बल दिया है। नागालैंड विधानसभा सत्र में बोलते हुए, उन्होंने आगामी 2026-27 की जनगणना पर प्रकाश डाला और चेतावनी दी कि कई प्रविष्टियाँ बैंक खातों, राशन कार्डों और अन्य आधिकारिक दस्तावेजों को प्रभ...

मार्च 11, 2026 8:40 पूर्वाह्न

views 136

दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में आज शपथ लेंगे तरनजीत सिंह संधू

दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में तरनजीत सिंह संधू शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह आज दोपहर नई दिल्ली के लोक निवास में आयोजित किया जाएगा। दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री संधू को शपथ दिलाएंगे। श्री संधू, विनय कुमार सक्सेना का स्थान लेंगे, जिन्हें लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।

मार्च 11, 2026 8:32 पूर्वाह्न

views 55

महाराष्ट्र: पुलिस ने भारतीय खाद्य निगम के नाम पर 10 करोड़ की धोखाधड़ी के करने आरोपी को किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र में छत्रपति संभाजीनगर ग्रामीण पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के नाम पर दस करोड़ ग्यारह लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जिन्ना वेंकटरमन रेड्डी पर एफसीआई के नाम का दुरुपयोग करके 'रैंडिको कंपनी' को धोखा देने का आर...

मार्च 11, 2026 8:01 पूर्वाह्न

views 42

आंध्र प्रदेश: खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री एन. मनोहर ने कहा, राज्य में एलपीजी की कोई कमी नहीं

आंध्र प्रदेश के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री एन. मनोहर ने कहा है कि राज्य में एलपीजी की कोई कमी नहीं है। उन्‍होंने कहा कि आपूर्ति संबंधी चिंताओं को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है।​​ श्री मनोहर ने कहा कि राज्य में घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। वैश्विक तनाव और कमी की ...

मार्च 11, 2026 7:46 पूर्वाह्न

views 52

जम्मू-कश्मीर: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पहल के अंतर्गत छात्राओं के लिए मुफ्त कोचिंग कक्षाओं का उद्घाटन

जम्मू-कश्मीर में, राजौरी जिले के कोट्रांका और एस्पिरेशनल ब्लॉक खवास की छात्राओं के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पहल के अंतर्गत कल मुफ्त कोचिंग कक्षाओं का उद्घाटन किया गया। ये कक्षाएं 14 कोचिंग केंद्रों में आयोजित की जाएंगी। कुल 450 छात्राओं ने इस मुफ्त कोचिंग कक्षा के लिए नामांकन कराया है। यह पहल समाज क...

मार्च 10, 2026 9:39 अपराह्न

views 163

प्रधानमंत्री मोदी कल तिरुचिरापल्ली से दो अमृत भारत एक्सप्रेस और एक यात्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली से दो अमृत भारत एक्सप्रेस रेलगाडि़यों और एक यात्री रेलगाडी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इनमें से एक यात्री रेलगा‍ड़ी केरल के एर्नाकुलम से रवाना होगी। रेल मंत्रालय ने कहा कि इन नई रेल सेवाओं से तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा ...

मार्च 10, 2026 7:48 अपराह्न

views 118

दिल्ली सरकार वर्ष के अंत तक 7,500 इलेक्ट्रिक बसें चलाने का लक्ष्य

दिल्ली सरकार इस महीने राजधानी में 200 नई इलेक्ट्रॉनिक बसों का शुभारंभ करेगी। दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने आज परिवहन विभाग और दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बैठक के दौरान बताया कि दिल्ली में वर्तमान में चार हजार से अधिक इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य इ...