क्षेत्रीय

मार्च 16, 2026 6:10 अपराह्न

views 60

निर्वाचन आयोग ने त्रिपुरा के धर्मनगर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी की

निर्वाचन आयोग ने आज त्रिपुरा के धर्मनगर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। हालांकि, पहले दिन कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। नामांकन 23 मार्च तक स्वीकार किए जाएंगे।   नामांकन पत्रों की जांच 24 मार्च को होगी और ना...

मार्च 16, 2026 5:56 अपराह्न

views 67

निर्वाचन आयोग ने मनजीत सिंह को असम चुनाव के लिए नियुक्त किया विशेष पर्यवेक्षक

निर्वाचन आयोग ने आज 1988 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी मनजीत सिंह को असम विधानसभा के आम चुनाव के लिए विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। आयोग ने बताया कि श्री सिंह को असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संचालन का निरीक्षण करने तथा आवश्यक कार्रवाई के लिए समय-समय पर असम का दौरा करना होगा। आयोग ने कहा ...

मार्च 16, 2026 5:44 अपराह्न

views 52

झारखण्‍ड: पत्थर पनिया जंगल में 23 फरवरी को दुर्घटनाग्रस्‍त एयर एंबुलेंस का दूसरा इंजन बरामद

झारखण्‍ड के चतरा जिले में सिमरिया थाना क्षेत्र के पत्थर पनिया जंगल में 23 फरवरी को दुर्घटनाग्रस्‍त एयर एंबुलेंस का दूसरा इंजन बरामद हो गया है। यह इंजन घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर मिला है। जंगल में महुआ चुनने गई कुछ महिलाओं ने इसे देखा और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया...

मार्च 16, 2026 2:31 अपराह्न

views 277

 निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में चार वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तबादला किया

 निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में चार वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारियों का तत्‍काल प्रभाव से तबादला कर दिया है। आयोग ने राज्‍य के पुलिस महानिदेशक, सुधार सेवा मामलों के महानिदेशक, कानून व्‍यवस्‍था के अपर महानिदेशक तथा कोलकाता पुलिस आयुक्‍त के तबादले का आदेश दिया है। आयोग ने 1992 बैच के आई पी एस अधिकारी सिद्ध...

मार्च 16, 2026 2:28 अपराह्न

views 108

भारत के चुनाव आयोग ने 5 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आचार संहिता के नियमों से पालन के निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने 5 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में होने वाले आम चुनावों और 6 राज्यों में होने वाले उपचुनावों के लिए आदर्श आचार संहिता के कड़ाई से पालन के निर्देश जारी किए हैं। ये निर्देश आगामी चुनावों वाले राज्यों के मुख्य सचिव और मुख्य निर्वाचन अधिकारी को जारी किए गए हैं। आयोग ने निर्देश दिया ...

मार्च 16, 2026 2:17 अपराह्न

views 76

मौसम विज्ञान विभाग ने कई राज्यों में वर्षा-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, झारखंड, ओडिशा और उत्तराखंड में आज कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कल तक तेज वर्षा का भी अनुमान है। अगले दो से तीन दिन के दौरान हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और...

मार्च 16, 2026 2:12 अपराह्न

views 70

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मतुआ धर्म मेला में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मतुआ धर्म मेला में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री मोदी ने कहा कि पूर्ण ब्रह्म श्रीश्री हरिचंद ठाकुर की जयंती के उपलक्ष्‍य में इस मेले का आयोजन किया जाता है। श्रीश्री हरिचंद ठाकुर क...

मार्च 16, 2026 12:47 अपराह्न

views 59

पुद्दुचेरी सरकार ने विधानसभा चुनावों के दौरान सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर प्रतिबंध लगाया

पुद्दुचेरी सरकार ने आगामी विधानसभा चुनावों से जुड़ी सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। राजस्‍व और आपदा प्रबंधन विभाग ने एक अधिसूचना में कहा कि कोई भी राजनीतिक दल, उम्मीदवार या उनके समर्थक सार्वजनिक स्थानों या जनता के लिए निजी संपत्तियों पर पोस्टर नहीं चिपकाएंगे,...

मार्च 16, 2026 11:24 पूर्वाह्न

views 142

पंजाब सरकार ने पंजाब फिल्म प्रमोशन पॉलिसी 2026 जारी की

पंजाब सरकार ने फिल्‍म निर्माताओं, देश और विदेश के रचनात्‍मक लोगों, निवेशकों और मीडिया के अन्‍य हितधारकों के लिए आश्‍वासन के साथ पंजाब फिल्‍म संवर्धन नीति-2026 जारी की है। इसके तहत सिंगल विंडो क्लीयरेंस प्रणाली तथा राज्‍य में शूटिंग के लिए पूर्ण सरकारी सुविधाएं देने की भी घोषणा की गई है। सरकार मोहाली...

मार्च 16, 2026 9:04 पूर्वाह्न

views 160

ओडिशा में एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के आईसीयू में आग लगने से दस मरीजों की मौत

 ओडिशा में कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्‍पताल के आईसीयू में आज सुबह आग लगने से दस मरीजों की मौत हो गई। मरीजों को बचाने में अस्पताल के लगभग ग्यारह कर्मचारी भी झुलस गए। आग आज सुबह करीब तीन बजे ट्रॉमा केयर विभाग की पहली मंजिल पर लगी। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री मोहन...