मार्च 20, 2026 10:45 पूर्वाह्न
57
इंडिगो एयरलाइंस ने दिल्ली में बारिश और आंधी के मद्देनजर यात्रियों के लिए परामर्श जारी किया
इंडिगो एयरलाइंस ने दिल्ली में बारिश और आंधी के मद्देनजर यात्रियों के लिए परामर्श जारी किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में विमानन कंपनी ने कहा कि इससे उड़ानें प्रभावित हो सकती है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि हवाई अड्डा आने से पहले उड़ानों की स्थिति की ताजा जानकारी प्राप्त कर लें।