राष्ट्रीय

फ़रवरी 19, 2026 9:31 अपराह्न

views 65

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विशाखापत्तनम में मिलान-2026 अभ्यास का उद्घाटन किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में मिलन-2026 अभ्यास के 13वें संस्करण का उद्घाटन किया। जो प्रतिष्ठित बहुपक्षीय नौसेनिक अभ्यास का प्रतीक है। सभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि यह संस्करण भारत को एक विश्वसनीय और जिम्मेदार समुद्री साझेदार के रूप में वैश्विक समुद्र...

फ़रवरी 19, 2026 9:16 अपराह्न

views 42

भारत और ब्रिटेन ने आज व्यापार, प्रौद्योगिकी और निवेश के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की

भारत और ब्रिटेन ने आज व्यापार, प्रौद्योगिकी और निवेश के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उन्होंने आज शाम ब्रिटेन के उप प्रधानमंत्री डेविड लैमी से भेंट की। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में भारत-ब्रिटेन साझेदारी काफी मजबूत हुई ह...

फ़रवरी 19, 2026 9:11 अपराह्न

views 59

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में एआई मॉडलों के शुभारंभ की सराहना की

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में सर्वम और भारतजेन द्वारा एआई मॉडलों के शुभारंभ की सराहना की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, धर्मेंद्र प्रधान ने एआई मॉडलों के शुभारंभ को फुल-स्टैक एआई अवसंरचना में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण क्षण बताया। धर्मेंद्र प्रध...

फ़रवरी 19, 2026 9:08 अपराह्न

views 40

कंपनी ने देश की संस्कृति और विविधता पर ध्यान केंद्रित किया है: सर्वम एआई, सह-संस्थापक डॉ. विवेक राघवन

सर्वम एआई के सह-संस्थापक डॉ. विवेक राघवन ने कहा कि कंपनी ने देश की संस्कृति और विविधता पर ध्यान केंद्रित किया है, जहां 22 आधिकारिक भाषाएं और कई बोलियां प्रचलित हैं। नई दिल्ली में मीडिया से उन्होंने कहा कि सर्वम एआई को किफायती और प्रभावी मॉडल के रूप में विकसित करने के लिए विचार किया जा रहा है। सर्वम ...

फ़रवरी 19, 2026 9:04 अपराह्न

views 99

सरकार ने कानपुर में वैमानिकी और रक्षा क्षेत्र के लिए राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना की

सरकार ने कानपुर के राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान में वैमानिकी और रक्षा क्षेत्र में कौशल विकास के लिए एक राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना की घोषणा की है। यह केंद्र फ्रांस सरकार के सहयोग से प्रधानमंत्री कौशल विकास और रोजगार क्षमता रूपांतरण योजना के अंतर्गत स्थापित किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने ...

फ़रवरी 19, 2026 8:46 अपराह्न

views 39

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति से उच्च स्तरीय बैठक की

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गीह पॉहमेलॉ के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में भारत-ईएफटीए व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते के अन्‍तर्गत आर्थिक साझेदारी तथा रणनीतिक सहयोग और प्रगाढ़ करने के लिए भारत और स्विट्जरलैंड की साझा प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की...

फ़रवरी 19, 2026 8:39 अपराह्न

views 367

गूगल सीईओ सुंदर पिचाई ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में भारत जीआई कॉफी लाउंज का दौरा किया

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में आज गूगल और अल्फाबेट के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई ने उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग द्वारा आयोजित भारत जीआई कॉफी लाउंज का दौरा किया। इस दौरान, सुंदर पिचाई ने कॉफी बनाने वाले कर्मचारियों से बातचीत की और भारत की प्रीमियम जीआई-टैग वाली कॉफी के समृद्ध ...

फ़रवरी 19, 2026 8:31 अपराह्न

views 64

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर असम पहुंचेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज तीन दिवसीय दौरे पर असम पहुंचेंगे। वे रात में कछार जिले के सिलचर पहुंचेंगे। कल वे भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित बीएसएफ की नतूनपुर चौकी का दौरा करेंगे और स्थिति की समीक्षा करेंगे। वे नतूनपुर में सीमावर्ती बुनियादी ढांचे और आजीविका पर केंद्रित पहल 'जीवंत ग्राम कार्यक्रम'...

फ़रवरी 19, 2026 7:50 अपराह्न

views 56

काजू उद्योग ने भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते का स्वागत किया

काजू उद्योग ने भारत और संयुक्त राज्य अमरीका के बीच हुए अंतरिम व्यापार समझौते का स्वागत किया है। आकाशवाणी न्यूज़ से बात करते हुए, अखिल भारतीय काजू संघ के सचिव रामकृष्णन ने कहा कि इस समझौते से काजू उद्योग से जुड़े 10 लाख लोगों को लाभ होगा। उन्होंने आगे कहा कि शुल्क में कमी से अमरीका को काजू निर्यात बढ...

फ़रवरी 19, 2026 7:17 अपराह्न

views 53

भारत और न्यूजीलैंड ने बागवानी सहयोग पर पहली बैठक की

भारत और न्यूजीलैंड ने आज बागवानी सहयोग पर संयुक्त कार्य समूह की पहली बैठक आयोजित की। पिछले वर्ष मार्च में दोनों देशों के बीच हस्ताक्षरित सहयोग ज्ञापन के अन्‍तर्गत यह एक महत्वपूर्ण कदम है। बैठक की सह-अध्यक्षता भारत की ओर से कृषि विभाग की संयुक्त सचिव प्रिया रंजन और न्यूजीलैंड की ओर से द्विपक्षीय संबं...