जून 28, 2026 7:07 पूर्वाह्न

printer

अमरीका और ईरान के एक-दूसरे पर हमलों के बाद संघर्ष विराम समझौते को लेकर अनिश्चितता

अमरीकी सेना ने कहा है कि उसने लगातार दूसरे दिन ईरान के कई ठिकानों पर हमले किए हैं। इससे दोनों पक्षों के बीच हुए संघर्ष विराम समझौते को लेकर अनिश्चितता की स्थिति उत्‍पन्‍न हो गई है। सोशल मीडिया पोस्ट में, अमरीका की सेन्‍ट्रल कमान ने कहा है कि शुक्रवार को तेल से लदे एक व्‍यापारिक पोत, किकू पर हुए हमले के जवाब में अमरीका ने ईरान के सैन्य ढांचों, संचार प्रणालियों, वायुसेना के अड्डों, ड्रोन और बारूदी सुरंग बिछाने की क्षमताओं को निशाना बनाया।
 
सेन्‍ट्रल कमान ने कहा कि ईरान ने ड्रोन से तेल टैंकर किकू पर हमला किया। ये टैंकर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहा था और इसमें 20 लाख बैरल से अधिक कच्चा तेल था। अमरीका ने कहा है कि ईरान ने तेल पोत पर हमला करके संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। उधर, ईरान के सरकारी मीडिया ने होर्मुज के ठीक उत्तर में विस्फोटों की सूचना दी है।