जून 28, 2026 7:21 पूर्वाह्न

printer

फीफा फुटबॉल विश्व कप में इंग्लैंड ने पनामा को 2-0 से हराया

फीफा फुटबॉल विश्व कप में, इंग्लैंड ने आज सुबह पनामा को 2-0 से हरा दिया। अमरीका के न्यू जर्सी में खेले गए ग्रुप एल के मैच में इंग्‍लैंड के जूड बेलिंगहैम और हैरी केन ने एक-एक गोल किया। इसके साथ ही इंग्लैंड, ग्रुप एल में शीर्ष पर पहुंच गया है।
 
इसी ग्रुप के एक अन्य मैच में फिलाडेल्‍फिया में क्रोएशिया ने घाना को 2-1 से हराया। क्रोएशिया ग्रुप में दूसरे जबकि घाना तीसरे स्थान पर रहा।