अमरीका ने राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के निर्देश पर लगातार दूसरे दिन ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। अमरीकी सेना के अनुसार, यह कार्रवाई शुक्रवार को हॉर्मुज जलडमरूमध्य में एक तेल टैंकर पर हुए ड्रोन हमले के जवाब में की गई। हमलों में ईरान की निगरानी प्रणाली, संचार नेटवर्क, वायु रक्षा ठिकानों और ड्रोन भंडारण केंद्रों को निशाना बनाया गया।
वहीं, ईरान ने दावा किया है कि उसने कुवैत और बहरीन में आठ अमरीकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से जवाबी हमला किया है। इन घटनाओं के बाद दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम पर फिर से संकट गहरा गया है।