राष्ट्रीय

अक्टूबर 11, 2024 1:56 अपराह्न

views 65

मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन तमिलनाडु, गोवा, गुजरात सहित कई स्थानों पर तेज वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की

मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, कोंकण, गोवा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, सौराष्ट्र और कच्छ में अलग-अलग स्थानों पर तेज वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की है। विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, तेलंगाना, तटीय आंध्र...

अक्टूबर 11, 2024 1:52 अपराह्न

views 137

महादेव सट्टा ऐप के सरगना सौरभ चंद्राकर को दुबई में किया गया गिरफ्तार

महादेव सट्टा ऐप के सरगना सौरभ चंद्राकर को आज दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया। प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले साल उसकी गिरफ्तारी के लिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। चंद्राकर की प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीद है कि उसे एक सप्ताह में भारत वापस लाया जा सकता है।

अक्टूबर 11, 2024 1:48 अपराह्न

views 52

गुजरात के पोरबंदर से 55 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में बरामद किया गया तटरक्षक बल के लापता पायलट कमांडेंट राकेश कुमार राणा का शव

तटरक्षक बल के लापता पायलट कमांडांट राकेश कुमार राणा का शव कल गुजरात के पोरबंदर से 55 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में बरामद किया गया। राणा और उनके तीन सहयोगियों के साथ बल का  एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर एमके-3 दो सितंबर की रात को उस समय समुद्र में गिर गया था, जब वह एक माल वाहक जहाज के चालक दल के सदस्यों को च...

अक्टूबर 11, 2024 9:53 अपराह्न

views 58

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वियंनचन में पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन को सम्बोधित किया; साइबर, समुद्री और अंतरिक्ष क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने का आह्वान किया 

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने एक मुक्‍त, समावेशी, समृद्ध और नियम-आधारित हिंद प्रशांत क्षेत्र के महत्‍व पर जोर देते हुए कहा है कि नियम आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र पूरे क्षेत्र की शांति और प्रगति के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने इस अवसर पर दक्षिण चीन सागर का उल्‍लेख करते हुए कहा कि इस क्षेत्र की शांति,...

अक्टूबर 11, 2024 1:43 अपराह्न

views 31

थल सेना ने तैयार किया टी-90 भीष्‍म टैंक का नया संस्‍करण

आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए थल सेना ने टी-90 भीष्‍म टैंक का नया संस्‍करण तैयार किया है। वर्ष 2003 से मुख्य युद्धक टैंक टी-90 भीष्म अपनी मारक क्षमता, गति और सुरक्षा के लिए जाना जाता है। टैंक का नया संस्‍करण और अधिक शक्तिशाली तथा घातक बनाया गया है।   थल सेना अध्‍यक्ष जनरल...

अक्टूबर 11, 2024 11:15 पूर्वाह्न

views 29

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न नानाजी देशमुख को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत रत्न नानाजी देशमुख को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में देश के ग्रामीणों के सशक्तिकरण के प्रति नानाजी देशमुख के समर्पण और सेवा को याद किया और उनकी सराहना भी की।

अक्टूबर 11, 2024 11:13 पूर्वाह्न

views 35

लोकनायक जयप्रकाश नारायण को उनकी जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लोकनायक जयप्रकाश नारायण को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में देश और समाज के लिए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण का व्यक्तित्व और आदर्श हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।

अक्टूबर 11, 2024 9:08 पूर्वाह्न

views 44

सेना कमांडरों के सम्‍मेलन में भाग लेने के लिए दो दिवसीय दौरे पर आज सिक्किम पहुंच रहे हैं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सेना कमांडरों के सम्‍मेलन में भाग लेने के लिए दो दिन के दौरे पर आज सिक्किम पहुंच रहे हैं। राजधानी गंगतोक में पहली बार हो रहे इस सम्‍मेलन का उद्देश्‍य महत्‍वपूर्ण रणनीतिक मुद्दों और रक्षा तैयारियों पर विचार-विमर्श करना तथा तेजी से बदल रहे सुरक्षा माहौल में संचालनगत तैयारियां ब...

अक्टूबर 11, 2024 9:04 पूर्वाह्न

views 50

देशभर में चरम पर पहुंचा दुर्गा पूजा उत्सव का उल्‍लास

देशभर में दुर्गा पूजा उत्सव का उल्‍लास चरम पर पहुंच गया है। शारदीय नवरात्र अनुष्‍ठान में आज महाअष्‍टमी और महानवमी पर मॉं दुर्गा के स्‍वरूप महागौरी और सिद्धिदात्री की पूजा की जा रही है। इस अवसर पर पूरी श्रद्धा और आस्‍था के साथ कन्‍या पूजन का भी विधान है।   देश के विभिन्‍न भागों में पूजा पंडालों ...

अक्टूबर 11, 2024 8:35 पूर्वाह्न

views 64

आज मनाया जा रहा है अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस, लड़कियों की लैंगिक समानता, शिक्षा और अवसरों के महत्व को रेखांकित करता है यह दिवस

आज अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस है। यह दिवस दुनियाभर में लड़कियों की लैंगिक समानता, शिक्षा और अवसरों के महत्व को रेखांकित करता है। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के इस वर्ष के आयोजन का विषय भविष्य के प्रति लड़कियों की संकल्प दृष्टि है।