राष्ट्रीय

मई 28, 2026 7:10 पूर्वाह्न

views 45

एन.सी.डब्ल्यू .ने गृह मंत्रालय को सौंपी मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों पर अपनी सिफारशों से जुड़ी रिपोर्ट

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने भारत में मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों पर अपनी सिफारिशों से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट गृह मंत्रालय, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय को सौंप दी है। यह रिपोर्ट व्यापक विचार-विमर्श के बाद तैयार की गई है, जिसका उद्देश्य देशभर में मुस्लिम महिलाओं ...

मई 28, 2026 7:09 पूर्वाह्न

views 128

यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों की अनौपचारिक बैठक में भाग लेने के लिए साइप्रस पहुंचे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर साइप्रस में यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों की अनौपचारिक बैठक- जिम्निच में भाग लेने के लिए पहुंचे हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में, विदेश मंत्री ने यूरोपीय आयोग की उपाध्यक्ष काजा कल्लास और साइप्रस के विदेश मंत्री डॉ. कॉन्स्टेंटिनोस कोम्बोस को निमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया।

मई 27, 2026 9:40 अपराह्न

views 252

केंद्र ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के आधुनिकीकरण के लिए सार्थक-पीडीएस योजना के विस्तार को मंजूरी दी

मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने आज सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्‍तर्गत राशन, परिवहन और प्रबंधन सहायता योजना, सार्थक-पीडीएस को जारी रखने की मंजूरी दे दी। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से 25 हजार 530 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। नई दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए सूचना और प्रसारण मंत...

मई 27, 2026 9:49 अपराह्न

views 47

सर्वोच्च न्यायालय ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के निर्वाचन आयोग के निर्णय को बरकरार रखा

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने निर्वाचन आयोग द्वारा कराई गई मतदाता सूचियों की विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर प्रक्रिया की वैधता को बरकरार रखा है। सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया स्‍वतंत्र और निष्‍पक्ष चुनावों की संवैधानिक अनिवार्यताओं को आगे बढ़ाती है। न्‍यायालय ने फैसला सुनाया कि निर्वाचन आयोग ल...

मई 27, 2026 9:18 अपराह्न

views 50

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2025-26 के लिए प्रमुख कृषि फसलों के उत्पादन का तीसरा अग्रिम अनुमान जारी किया

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज 2025-26 के लिए प्रमुख कृषि फसलों के उत्पादन का तीसरा अग्रिम अनुमान जारी किया। इसके मुताबिक देश का कुल खाद्यान उत्पादन 376 करोड़ टन से अधिक रहने का अनुमान है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 19 करोड़ टन अधिक है। यह देश के खाद्यान्न इतिहास में अब...

मई 27, 2026 9:16 अपराह्न

views 31

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में मंत्रियों के अनौपचारिक समूह की छठी बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली में मंत्रियों के अनौपचारिक समूह की छठी बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर देश में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और आपूर्ति श्रृंखलाओं की मजबूती की व्यापक समीक्षा की गई। श्री सिंह ने आश्वस्त किया कि देश में वर्तमान आपूर्ति...

मई 27, 2026 9:01 अपराह्न

views 20

सरकार देश के प्रत्येक जरूरतमंद लोगों तक समय पर अनाज पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से देश के प्रत्येक जरूरतमंद लोगों तक समय पर अनाज पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री मोदी ने कहा कि इस दिशा में इस प्रणाली को और अधिक आधुनिक और प्रभावी बनाने का निर्णय लिया गया है। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि...

मई 27, 2026 8:58 अपराह्न

views 41

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने नामांकन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने नामांकन आमंत्रित किए हैं। नामांकन राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल www.awards.gov.in के माध्यम से पांच जुलाई तक भेजे जा सकते हैं। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद इन पुरस्कारों का संस्थागत भागीदार है। महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्...

मई 27, 2026 8:36 अपराह्न

views 24

देश के कई हिस्सों में लू का प्रकोप, प्रधानमंत्री मोदी ने लू से बचाव की अपील की

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ समेत देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू की स्थिति बनी हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनता से अपील की है कि वे लू से बचाव के लिए खूब पानी पिएं और घर से बाहर निकलते समय हमेशा अपने साथ पानी रखें। श्री मोदी ने लोगों से यह भी आग्रह किया कि...

मई 27, 2026 8:33 अपराह्न

views 20

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सभी हज यात्रियों को शुभकामनाएं दी

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आज सभी हज यात्रियों को शुभकामनाएं दी। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री रिजिजू ने कहा कि सरकार ने इस वर्ष हज के लिए भारतीय हज यात्रियों की तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला