रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली में मंत्रियों के अनौपचारिक समूह की छठी बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर देश में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और आपूर्ति श्रृंखलाओं की मजबूती की व्यापक समीक्षा की गई। श्री सिंह ने आश्वस्त किया कि देश में वर्तमान आपूर्ति की स्थिति पूरी तरह सामान्य है। इसके साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि वे बदलती वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए देश की तैयारियों को और मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखें।
News On AIR | मई 27, 2026 9:16 अपराह्न
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में मंत्रियों के अनौपचारिक समूह की छठी बैठक की अध्यक्षता की