पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ समेत देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू की स्थिति बनी हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनता से अपील की है कि वे लू से बचाव के लिए खूब पानी पिएं और घर से बाहर निकलते समय हमेशा अपने साथ पानी रखें। श्री मोदी ने लोगों से यह भी आग्रह किया कि वे राहगीरों को पानी पिलाएं।
हिसार के चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. कुणाल नारंग ने बच्चों, बुजुर्गों और बाहर काम करने वाले लोगों – जैसे किसानों और मजदूरों – को लू से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।