सितम्बर 15, 2024 9:20 अपराह्न
66
मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी
मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में बने गहरे दबाव के कारण कल बिहार, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग ने बताया है कि पिछले छह घंटों के दौरान गहरा दबाव, पांच किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ गया है।...