मध्य प्रदेश

मार्च 3, 2025 10:50 पूर्वाह्न

views 60

नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने प्रदेश के 9 जिलों के 10 नगरों में नक्शा कार्यक्रम लागू किया

नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने प्रदेश के 9 जिलों के 10 नगरों में नक्शा कार्यक्रम लागू किया है। इसे केन्द्रीय भूमि संसाधन विभाग ने ’डिजिटल इण्डिया लैण्ड रिकॉर्ड्स और मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम’ के तहत शुरू किया है। नक्शा यानी नेशनल जियो स्पिटियल नॉलेज बेस्ड लैण्ड सर्वे ऑफ अर्बन हेबिटेशन कार्यक्रम सम्पत्ति...

मार्च 3, 2025 10:50 पूर्वाह्न

views 48

देश में नई शिक्षा नीति में बदलाव और उस पर विचार मंथन के लिए भोपाल में भारतीय प्रशिक्षण शिविर लगा

देश में नई शिक्षा नीति में बदलाव और उस पर विचार मंथन के लिए भोपाल में विद्या भारती का अखिल भारतीय प्रशिक्षण शिविर लगाया जा रहा है। विद्याभारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी. रामकृष्ण राव ने बताया कि 4 मार्च को शिविर का औपचारिक शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत करेंगे।      

मार्च 2, 2025 4:19 अपराह्न

views 42

राज्य निर्वाचन आयुक्तों की 31वीं कॉन्फ्रेंस का आयोजन आज सिवनी जिले में स्थित पेंच राष्ट्रीय उद्यान में हो रहा है

राज्य निर्वाचन आयुक्तों की 31वीं कॉन्फ्रेंस का आयोजन आज सिवनी जिले में स्थित पेंच राष्ट्रीय उद्यान में हो रहा है। इसमें 22 राज्यों के राज्य निर्वाचन आयुक्त सहभागिता कर रहे हैं,। वे स्थानीय निकायों के निर्वाचन के दौरान आई चुनौतियों तथा उनसे निपटने के उपायों पर चर्चा करेंगे।   साथ ही नवाचारों और ...

मार्च 2, 2025 4:19 अपराह्न

views 43

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार किसानों के हित में निरंतर निर्णय लेती जा रही है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार किसानों के हित में निरंतर निर्णय लेती जा रही है। उन्होंने कहा कि गेहूं को खरीदने के लिए 2600 रुपए प्रति क्विंटल की राशि न्यूनतम समर्थन मूल्य के रूप में निर्धारित की गई। समर्थन मूल्य के अलावा किसानों को भुगतान के लिए 175 रुपए बोनस देने की व्यवस्था की...

मार्च 2, 2025 8:56 पूर्वाह्न

views 63

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में विक्रमादित्य का न्याय वैचारिक समागम का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल उज्जैन में विक्रमादित्य का न्याय वैचारिक समागम का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कहा कि भारतीय न्याय व्यावस्था का आरंभ वैदिक काल में हुआ, जहां सभा और समिति जैसी संस्थाओं के माध्यम से विवादों का निपटारा किया जाता था। सम्राट विक्रमादित्य के समय यह प...

फ़रवरी 28, 2025 11:02 पूर्वाह्न

views 53

भोपाल में 1 से 3 मार्च के बीच राष्ट्रीय शोधार्थी समागम का आयोजन किया जाएगा

भोपाल स्थित दत्तोपंत ठेंगड़ी शोध संस्थान द्वारा एक से 3 मार्च के बीच राष्ट्रीय शोधार्थी समागम का आयोजन किया जा रहा है। भारत के ज्ञान, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, मानविकी सहित अलग-अलग विषयों में भारत केन्द्रित शोध को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से आयोजित इस समागम में देश भर से 280 से अधिक शिक्षाविद्, अन...

फ़रवरी 28, 2025 10:58 पूर्वाह्न

views 46

उच्च न्यायालय ने इंदौर में बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम हटाने की अनुमति दी

इंदौर में बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम-बीआरटीएस हटाने के लिए उच्च न्यायालय ने कल अनुमति दे दी है। इस तरह 12 साल पुराने इंदौर बीआरटीएस को तोड़ने का रास्ता साफ हो गया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि सरकार खुद ही इसे हटाना चाहती थी, ताकि यातायात सुगम हो सके। अब उच्च न्यायालय का आदेश भी आ गया है तो इसे ह...

फ़रवरी 28, 2025 10:55 पूर्वाह्न

views 40

राज्यपाल मंगुभाई पटेल आज जबलपुर में नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे

राज्यपाल मंगुभाई पटेल आज जबलपुर में नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इससे पहले, राज्यपाल के कल उमरिया से जबलपुर पहुँचने पर कमिश्नर अभय वर्मा, आईजी अनिल कुशवाह और  कलेक्टर दीपक सक्सेना ने उनका स्वागत किया। राज्यपाल ने सर्किट हाउस में प्रशासनि...

फ़रवरी 28, 2025 9:20 पूर्वाह्न

views 59

मध्य प्रदेश के पीथमपुर में आज नष्ट किया जाएगा यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा

पीथमपुर की रामकी एनवायरो फैक्ट्री के इंसीनरेटर में भोपाल की यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री का जहरीला कचरा आज जलाया जाएगा। 10 टन कचरे को जलाने में तीन दिन लगेंगे। इस दौरान 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा कल इसके विरोध में याचिका खारिज करने के बाद  कंटेनरों से कचरा उ...

फ़रवरी 28, 2025 9:12 पूर्वाह्न

views 73

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन स्टेम एजुकेशन का शुभारंभ करेंगे

प्रदेश में भी आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस अवसर पर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन स्टेम एजुकेशन का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री विद्यार्थियों के लिए आयोजित वर्कशॉप में उनसे संवाद भी करेंगे। डॉ. यादव पूरे प्रदेश के विद्यार्थियों को ऑनलाईन माध्यम से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस...