मध्य प्रदेश

अगस्त 15, 2024 1:28 अपराह्न

views 67

प्रदेश के तवा जलाशय को रामसर साइट के रूप में मिली मान्यता

प्रदेश के तवा जलाशय को रामसर साइट के रूप में मान्यता मिली है। इससे देश में रामसर साइट की सूची 82 से बढ़कर 85 हो गई है। केन्द्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने अपने ट्वीट में बधाई देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के तवा जलाशय को रामसर साइट के रूप में जोड़ा गया है। पर्यावरण मंत्री राम निवास रावत ने भी अधिकारियो...

अगस्त 15, 2024 1:27 अपराह्न

views 39

वर्तमान समय आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का है और राज्य सरकार सूचना प्रौद्योगिकी को आगे बढ़ाने के लिए काम करती रहेगी: मुख्यमंत्री मोहन यादव

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि वर्तमान समय आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का है और राज्य सरकार सूचना प्रौद्योगिकी को आगे बढ़ाने के लिए काम करती रहेगी। रायसेन जिले के मंडीदीप में कल ’भविष्य की संभावनाओं तथा निवेश के अवसर’ विषय पर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मो...

अगस्त 14, 2024 11:07 पूर्वाह्न

views 46

ग्वालियर में 28 अगस्त को आयोजित की जाएगी ‘रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव’

ग्वालियर में 28 अगस्त को रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित होने जा रही है। इस रीजनल कॉन्क्लेव के माध्यम से स्थानीय उद्यमियों के साथ देश के बड़े-बड़े उद्यमियों को जोड़कर ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में औद्योगिक निवेश व औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इसमें लगभग एक हजार प्रतिनिधि भाग लेंगे। कलेक्टर रुचिका...

अगस्त 14, 2024 10:47 पूर्वाह्न

views 152

राज्यसभा चुनाव के लिए प्रदेश में आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू 

  निर्वाचन आयोग द्वारा मध्यप्रदेश सहित 9 राज्यों में होने वाले राज्यसभा निर्वाचन के लिये विगत 7 अगस्त को अधिसूचना जारी कर दी गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि राज्यसभा चुनाव के लिए प्रदेश में आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है। उन्होंने...

अगस्त 14, 2024 10:45 पूर्वाह्न

views 71

प्रदेश में 21 एवं 22 अगस्त को सभी विश्वविद्यालय, महाविद्यालय एवं स्कूलों में ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाएंगे कार्यक्रम

  प्रदेश में 21 एवं 22 अगस्त को सभी विश्वविद्यालय, महाविद्यालय एवं स्कूलों में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर भारत के उतरने की ऐतिहासिक घटना को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाने ...

अगस्त 14, 2024 10:42 पूर्वाह्न

views 65

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वतंत्रता दिवस समारोह में भोपाल में करेंगे ध्वजारोहण

  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वतंत्रता दिवस समारोह में भोपाल में ध्वजारोहण करेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी ध्वजारोहण संबंधी आदेश अनुसार उप-मुख्यमंत्री एवं अन्य मंत्री 15 अगस्त को विभिन्न जिला मुख्यालय पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। उप...

अगस्त 13, 2024 10:16 पूर्वाह्न

views 35

प्रधानमंत्री जनमन योजना आदिवासी समुदाय की उन्नति के लिए प्रभावकारी एवं महत्वाकांक्षी योजना है: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि प्रधानमंत्री जनमन योजना आदिवासी समुदाय की उन्नति के लिए प्रभावकारी एवं महत्वाकांक्षी योजना है। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण और आदिवासी इलाकों में रहने वालों की उन्नति सुनिश्चित होगी। उन्होंने कल गुना में विभिन्न का...

अगस्त 13, 2024 10:13 पूर्वाह्न

views 34

केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने लोगों से तिरंगा यात्रा निकालने और घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की

तिरंगा यात्राओं ने पूरे प्रदेश के माहौल को स्वतंत्रता दिवस के पूर्व देशभक्ति से सराबोर कर दिया है। केंद्रीय महिला और बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने कल धार में लोगों से घर-घर तिरंगा लगाने को कहा। शहीद भगत सिंह प्रतिमा स्थल पर आयोजित आजादी महोत्सव कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखद...

अगस्त 13, 2024 10:05 पूर्वाह्न

views 60

आईआईएसईआर का 11वां दीक्षांत समारोह आज, मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER) का 11वां दीक्षांत समारोह आज भोपाल में आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी और दीक्षांत भाषण देंगी। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे।

अगस्त 13, 2024 10:11 पूर्वाह्न

views 96

मध्य प्रदेश सरकार ने शहरी निकायों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के मानदेय में 20 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की

  मध्य प्रदेश सरकार ने सभी शहरी निकायों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के मानदेय में 20 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इस बढ़ोतरी का लाभ अगले महीने से सभी महापौर, सभापति, उपसभापति और पार्षदों को मिलेगा। श्री यादव ने भोपाल में देवी अहिल्याबाई होल्कर महिला जन-प्रतिनिधि ...