झारखंड

फ़रवरी 22, 2025 5:07 अपराह्न

views 35

देवघर में शिवरात्रि को लेकर आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियां तेज

देवघर में शिवरात्रि को लेकर आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियां तेज कर दी गयी हैं। इस सिलसिले में आज जिले के उपायुक्त विशाल सागर ने पुलिस अधीक्षक के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। इस मौके पर उपायुक्त ने बताया कि शिव बारात महोत्सव को भव्य स्वरुप दिया जा रहा है।

फ़रवरी 22, 2025 5:07 अपराह्न

views 33

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने केन्द्रीय बजट को बताया सर्व समावेशी

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने केन्द्रीय बजट को सर्व समावेशी बताया है। कोडरमा के झुमरीतिलैया स्थित शिव वाटिका में केन्द्रीय बजट पर आयोजित परिचर्चा में केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि इस बजट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए कई प्रावधान कि...

फ़रवरी 22, 2025 5:07 अपराह्न

views 30

मौसम विभाग ने राजधानी रांची समेत राज्य के 14 जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का औरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने राजधानी रांची समेत राज्य के 14 जिलों में आज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का औरेंज अलर्ट जारी किया है। कहीं-कहीं वज्रपता भी हो सकता है। जिन जिलों में आज पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा उनमें रांची के अलावा कोल्हान और पश्चिम बंगाल से सटे इलाके शामिल हैं।

फ़रवरी 21, 2025 12:11 अपराह्न

views 37

राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप संपन्न, झारखंड ने हासिल किया एक कांस्य पदक

चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप संपन्न हो गयी। इस प्रतियोगिता में झारखंड ने एक कांस्य पदक हासिल किया। झारखंड को यह पदक 400 मीटर दौड़ में काजल कुमारी ने दिलाया। काजल की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है।

फ़रवरी 21, 2025 12:10 अपराह्न

views 308

झारखंड के कई जिलों में तेज हवा और बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई

  रांची समेत राज्यभर में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखायी पड़ रहा है। गुरुवार को रांची और अन्य कई जिलों में तेज हवा और बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि से खेतों में रबी और सब्जी की फसलों के साथ-साथ आम, लीची और सहजन के मंजरों को नुकसान पहुंचा है। मौसम विज्ञान केन्द्र रांची ने आज और कल भी कोल्हा...

फ़रवरी 21, 2025 12:09 अपराह्न

views 30

तकनीकी कारणों से तीन ट्रेनों को रद्द किया गया, कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन

रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आज बदले मार्ग से चलेगी। तकनीकी कारणों से तीन ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। वहीं, कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। रांची मंडल के सीपीआरओ ने कहा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के कष्ठा स्टेशन पर यार्ड के विकास कार्य की वजह से रांची-वाराणसी वंद...

फ़रवरी 21, 2025 12:08 अपराह्न

views 53

कनसार के रहने वाले पांच लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत

हजारीबाग जिले के कटकमसांडी प्रखंड के कनसार के रहने वाले पांच लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी है। सभी कुंभ स्नान करने के लिए प्रयागराज गए थे। अयोध्या में श्री राम मंदिर का दर्शन करने के बाद वापस लौटने के दौरान जौनपुर जिला के बदलापुर थाना क्षेत्र में यह सड़क हादसा हुआ। हादसे में चार लोगों गंभीर रु...

फ़रवरी 21, 2025 12:07 अपराह्न

views 38

हजारीबाग जिले में उत्पाद विभाग ने लगभग 1 करोड रुपए की शराब जब्त की

हजारीबाग जिले के दारू प्रखंड के जौनिया गांव में उत्पाद विभाग ने लगभग 1 करोड रुपए की शराब जब्त की है। सहायक उत्पाद आयुक्त शिव कुमार साहू ने बताया कि पन्द्रह सौ पेटी शराब एक घर में छिपा कर रखी गयी थी।

फ़रवरी 21, 2025 12:06 अपराह्न

views 34

झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने डीजीपी नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में डीजीपी नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की है। श्री मरांडी ने अपनी याचिका में मुख्य सचिव अलका तिवारी, गृह सचिव वंदना डाडेल, डीजीपी अनुराग गुप्ता, डीजीपी नियुक्ति के लिए बनी नॉमिनेशन कमिटी के चेयरमैन जस्टिस रत्नाकर भ...

फ़रवरी 21, 2025 12:05 अपराह्न

views 30

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के सुचारु संचालन के लिए स्पीकर रबीन्द्र नाथ महतो ने आज दोपहर सर्वदलीय बैठक बुलायी

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के सुचारु संचालन के लिए स्पीकर रबीन्द्र नाथ महतो ने आज दोपहर एक बजे सर्वदलीय बैठक बुलायी है। बैठक में सदन के नेता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के विधायक दल के नेता शामिल होंगे। सदन में प्रतिपक्ष का नेता चयनित नहीं होने के कारण विधानसभा सचिवालय ने भाज...