झारखंड

फ़रवरी 23, 2025 6:01 अपराह्न

views 34

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र कल से शुरू होगा

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र कल से शुरू होगा। सत्र को लेकर  आज सत्तापक्ष और विपक्ष अलग- अलग बैठक कर अपनी रणनीति तैयार करेगा। सुबह कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के राजू और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की मौजूदगी में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई, जबकि सत्तारूढ़ दलों की संयुक्त बैठक दोपहर बाद मुख्...

फ़रवरी 23, 2025 11:33 पूर्वाह्न

views 28

झारखंड के लगभग सभी जिलों में बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदला

झारखंड के लगभग सभी जिलों में बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार आज भी रांची के मध्य भाग सहित कोल्हान और संताल के इलाके में दोपहर बाद बारिश हो सकती है।  कल राज्य में सबसे अधिक तापमान डालटनगंज  का 33 दशमलव 6 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम रांची का तापमान 13 डिग्री ...

फ़रवरी 23, 2025 11:32 पूर्वाह्न

views 33

जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह इलाके में 19 फरवरी को हुई गोलीबारी मामले का पुलिस ने खुलासा किया

  जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह इलाके में 19 फरवरी को हुई गोलीबारी मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने संवाददाताओं से बातचीत में बताया कि घायल युवक का आरोपियों से पहले जेल में विवाद हुआ था जिसकी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया।

फ़रवरी 23, 2025 11:31 पूर्वाह्न

views 46

रामगढ़ जिले में 30 लाख की अवैध विदेशी शराब के साथ 12 शराब तस्कर गिरफ्तार

  रामगढ़ जिले में पुलिस ने एक घर में छापेमारी कर 30 लाख की अवैध विदेशी शराब के साथ बिहार, बंगाल और झारखंड के 12 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गड़के क्षेत्र के जंगल में अवैध फैक्ट्री चल रही थी। इन अपराधियों में 6 के खिलाफ पुराने आपराधिक...

फ़रवरी 23, 2025 11:30 पूर्वाह्न

views 45

मैट्रिक परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर पूरे राज्य में प्रशासन अलर्ट मोड पर

  मैट्रिक की परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर पूरे राज्य भर में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में हजारीबाग के विभिन्न कोचिंग सेंटरों का जिला प्रशासन ने औचक निरीक्षण किया। साथ ही छात्रों से वार्ता भी की। निरीक्षण करने के बाद प्रशिक्षु आईपीएस श्रुति ने बताया कि विभिन्न कोचिंग सेंटर के संचालक और...

फ़रवरी 23, 2025 11:29 पूर्वाह्न

views 39

मैट्रिक परीक्षा के पेपर लीक मामले में झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने अलग-अलग जिलों से प्राप्त रिपोर्ट शिक्षा विभाग को सौंपी

झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से आयोजित मैट्रिक परीक्षा के पेपर लीक के मामले में जैक ने अलग- अलग जिलों से प्राप्त रिपोर्ट शिक्षा विभाग को सौंप दी है । शिक्षा विभाग अब एसआइटी गठित कर या सीआईडी से इसकी जांच कराने की तैयारी कर रहा है। इस संबंध में प्रस्ताव तैयार किया गया है। राज्य सरकार जांच पर अंतिम नि...

फ़रवरी 23, 2025 11:27 पूर्वाह्न

views 32

‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के 10 वर्ष पूरे होने पर गिरिडीह में जिला पुलिस बल की महिला आरक्षियों ने बाइक रैली निकाली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान के 10 वर्ष पूरे होने पर गिरिडीह में जिला पुलिस बल की महिला आरक्षियों ने कल बाइक रैली निकाली। इस मौके पर उपायुक्त ने बताया कि भारत सरकार और झारखंड सरकार महिलाओं के विकास के लिए कई कार्यक्रम चला रही है ताकि उनका आर्थिक सामाजिक विकास ह...

फ़रवरी 23, 2025 11:26 पूर्वाह्न

views 67

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू अपने पांच दिवसीय झारखंड दौरे के तीसरे दिन आज कई बैठकों में शामिल होंगे

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू अपने पांच दिवसीय झारखंड दौरे के तीसरे दिन आज कई बैठकों में शामिल होंगे।  प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष दिन के  साढ़े दस बजे रांची में बोर्ड, निगम, आयोग के अध्यक्ष/चेयरमैन, उपाध्यक्ष, सदस्यों की बैठक में भाग लेंगे । जबकि  साढ़े ग्यारह बजे कांग्रेस विधायक ...

फ़रवरी 23, 2025 11:25 पूर्वाह्न

views 37

कल से शुरू होगा झारखंड विधानसभा का बजट सत्र

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र कल से शुरू होगा। सत्र को लेकर  आज सत्तापक्ष और विपक्ष अलग- अलग बैठक कर अपनी रणनीति तैयार करेगा। दिन में साढ़़े ग्यारह बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी जबकि शाम को छह बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी।  सत्तारूढ़ दलांे की संयुक्त बैठक दोपहर बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ...

फ़रवरी 22, 2025 5:08 अपराह्न

views 33

खूंटी जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ व्यापक अभियान तेज

खूंटी जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इस सिलसिले में पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने साढ़े चार लाख रुपये से ज्यादा मूल्य की अफीम भी बरामद की है। एसडीपीओ वरुण रजक ने बताया कि अफीम की बरामदगी अड़की थाना क्षेत्र के गुदबेड़ा गांव के ग्रामप्रधान के पास से ह...