झारखंड

फ़रवरी 26, 2025 12:15 अपराह्न

views 43

महाशिवरात्रि को लेकर राज्यभर में उत्साह का माहौल

महाशिवरात्रि को लेकर राज्यभर में उत्साह का माहौल है और भोले बाबा के रुद्राभिषेक के लिए भक्तों की भारी भीड़ सुबह से शिवालयों में उमड़ पड़ी है। बाबा नगरी देवघर में शिवरात्रि महोत्सव की खास तैयारी की गयी है। हमारी संवाददाता ने बताया कि शिवरात्रि के दिन बाबा भोलेनाथ के चतुष प्रहर पूजा की परंपरा रही है। महा...

फ़रवरी 26, 2025 12:14 अपराह्न

views 35

देवघर से नयी दिल्ली के लिए दूसरी फ्लाईट 30 मार्च से शुरू

देवघर से नयी दिल्ली के लिए दूसरी फ्लाईट 30 मार्च से शुरू होने वाली है। इंडिगो की 183 सीटर विमान दिल्ली से शाम साढ़े पांच बजे उड़ान भरेगा और शाम 7 बजे देवघर पहुंचेगा। इससे देवघर जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी।

फ़रवरी 25, 2025 9:10 अपराह्न

views 35

राजधानी रांची में महाशिवरात्रि के अवसर पर कल शिव बारात निकलेगी

राजधानी रांची में महाशिवरात्रि के अवसर पर कल शिव बारात निकलेगी, जिसके कारण शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक बड़े वाहनों की नो-इंट्री रहेगी, जबकि छोटे वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं।   शिव बारात इंद्रपुरी रातू रोड से शुरू होकर विभिन्न मार्गों ...

फ़रवरी 25, 2025 9:09 अपराह्न

views 35

दुमका जिले के बासुकिनाथ धाम में महाशिवरात्रि को लेकर भक्तों के आगमन का सिलसिला शुरू

दुमका जिले के बासुकिनाथ धाम में महाशिवरात्रि को लेकर भक्तों के आगमन का सिलसिला शुरू हो गया है। मंदिर के पुजारी पप्पू पंडा ने बताया कि कल सुबह से श्रद्धालु बाबा बासुकिनाथ का जलाभिषेक व पूजन करेंगे और शिव बारात में शामिल होंगे।   गौरतलब है कि मंदिर न्यास समिति और जिला प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधा...

फ़रवरी 25, 2025 9:09 अपराह्न

views 30

पूर्वी सिंहभूम जिले में गत 16 फरवरी को एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया

पूर्वी सिंहभूम जिले में गत 16 फरवरी को एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से पिस्तौल, कारतूस, स्मार्टफोन और स्कूटी बरामद हुई। डीएसपी तौकीर आलम के नेतृत्व में विशेष टीम ने कार्रवाई कर सभी आरोपियों को जेल भेजा गया। उधर पलामू पुलिस ने मोहम्मदगंज थाना क...

फ़रवरी 25, 2025 11:36 पूर्वाह्न

views 214

राज्यकर्मियों को एक मार्च से स्वास्थ्य बीमा योजना का मिलेगा लाभ

राज्यकर्मियों को एक मार्च से स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मिलेगा। वित्त विभाग ने मार्च महीने से प्रीमियम के लिए कर्मचारियों के वेतन से हर माह पांच सौ रुपये कटौती का आदेश दिया। कर्मियों को अब चिकित्सा भत्ता के लिए एक हजार रुपये की जगह 500 रुपये ही मिलेंगे। 500 रुपये प्रतिमाह की दर से स्वास्थ्य बीमा के...

फ़रवरी 25, 2025 11:36 पूर्वाह्न

views 38

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। सदन में आज राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। कल महाशिवरात्रि को लेकर सदन की कार्यवाही स्थगित रहेगी। 27 मार्च को वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर वित्तीय वर्ष 2024- 25 की तृतीय अनुपूरक व्यय विवरणी सदन के पटल पर रखेंगे। श्री किशोर तीन मा...

फ़रवरी 25, 2025 11:36 पूर्वाह्न

views 37

राजधानी रांची समेत राज्यभर में महाशिवरात्रि की तैयारी जोरों पर

राजधानी रांची समेत राज्यभर में महाशिवरात्रि की तैयारी जोरों पर है। उधर बाबानगरी देवघर में बाबा बैद्यनाथ और माता पार्वती मंदिर के शिखर पर स्थापित पंचशूलों को उतारा गया। इस दौरान पंचशूलों के स्पर्श करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। आज पंचशूलों की विशेष पूजा-अर्चना होगी और इसके बाद फिर से मंदिरों के श...

फ़रवरी 25, 2025 11:36 पूर्वाह्न

views 25

राज्य में मैट्रिक परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले में जांच की प्रक्रिया तेज

राज्य में मैट्रिक परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले में जांच की प्रक्रिया तेज कर दी गयी है। इस सिलसिले में आज जैक के अधिकारियों के साथ सीबीआई की टीम बैठक करेगी। जैक के अधिकारियों को पूरी रिपोर्ट के साथ बैठक में शामिल होने को कहा गया है। इससे पहले कल डीजीपी अनुराग गुप्ता ने इस मामले में पुलिस अधिकारिय...

फ़रवरी 25, 2025 11:36 पूर्वाह्न

views 35

राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म

राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है। इसके साथ ही मौसम में एक बार फिर परिवर्तन देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी और गर्मी का एहसास होगा। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि  26 फरवरी के बाद तामपान में अचानक वृद्धि होगी। हालांकि 27...