झारखंड

फ़रवरी 27, 2025 1:28 अपराह्न

views 45

रांची में आयोजित 53वीं सीनियर पुरुष हैंडबॉल चैंपियनशिप का खिताब एसएससीबी की टीम ने जीता

रांची में आयोजित 53 वीं सीनियर पुरुष हैंडबॉल चैंपियनशिप का खिताब एसएससीबी की टीम ने जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में एसएससीबी की टीम ने मेजबान झारखंड को रोमांचक मुकाबले में मात दी। झारखंड की टीम की ओर से 32 गोल किए गए जबकि एसएससीबी ने 34 गोल किये। टाना भगत इनडोर स्टेडियम में आयोजित समापन समारोह में मु...

फ़रवरी 27, 2025 1:27 अपराह्न

views 66

पलामू, गढ़वा और लातेहार समेत छह जिलों में कल और एक मार्च को बारिश और वज्रपात का पूर्वानुमान

राज्य सरकार ने पलामू, गढ़वा और लातेहार समेत छह जिलों में कल और एक मार्च को बारिश और वज्रपात का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। इस दौरान रांची समेत राज्य के अन्य हिस्सों में बादल छाये रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केन्द्र रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि उत्तर भारत में हो रही बर्फवारी और पश्चिमी...

फ़रवरी 27, 2025 1:27 अपराह्न

views 25

जमशेदपुर-टाटानगर और रांची से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द

जमशेदपुर-टाटानगर और रांची से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द कर दी गयी हैं।  पुरी से दिल्ली जाने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस भी कल नहीं चलेगी। इसके अलावा टाटा-जम्मूतवी एक्सप्रेस को 28 फरवरी और 2 मार्च को रद्द किया गया है। हल्दिया-आनंद विहार एक्सप्रेस भी आज रद्द कर दी गयी है।

फ़रवरी 27, 2025 1:26 अपराह्न

views 25

खूंटी जिले में अफीम की खेती के खिलाफ व्यापक अभियान

  खूंटी जिले में अफीम की खेती के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इस सिलसिले में जिले की सभी 86 पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने किसानों को वैकल्पिक खेती के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आय के साघन होने से ग्रामीण अफीम की खेती से परहेज ...

फ़रवरी 27, 2025 1:25 अपराह्न

views 31

झारखंड हाईकोर्ट ने टैक्स से जुड़े एक मामले में राज्य सरकार पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया

  झारखंड हाईकोर्ट ने टैक्स से जुड़े एक मामले में राज्य सरकार पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। अदालत ने सरकार को प्रार्थी की कंपनी मेसर्स कैस्ट्रोल इंडिया लिमिटेड की दो साल की असेसमेंट राशि नौ फीसदी ब्याज के साथ छह सप्ताह में वापस करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में मेसर्स कैस्ट्रोल इंडिया...

फ़रवरी 27, 2025 1:24 अपराह्न

views 32

सुरंग में फंसे श्रमिकों को बचाने के लिए बचाव दल का प्रयास जारी

  तेलंगाना में श्रीसैलम लेफ्ट बैंक कैनाल- एसएलबीसी सुरंग में फंसे झारखंड के चार समेत आठ श्रमिकों को बचाने के लिए बचाव दल का प्रयास जारी है। अब तक सुरंग में फंसे लोगों से संपर्क नहीं हो पाया है। तेलंगाना के सिंचाई मंत्री एन उत्तम कुमार रेड्डी ने बताया कि बचाव अभियान में तेजी लाने के लिए ठोस कार्...

फ़रवरी 27, 2025 1:22 अपराह्न

views 40

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन ने राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा उठाया

  झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन ने राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे को फिर से उठाया है। सरायकेला-खरसांवा जिले गम्हरिया में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में श्री सोरेन ने दुमका जेल से बांग्लादेशी नागरिक नजमुल हवलदार की रिहाई का कड़ा व...

फ़रवरी 27, 2025 1:21 अपराह्न

views 27

झारखंड सरकार ने ट्राइबल एडवाइजरी कमिटी का गठन किया

  राज्य सरकार ने ट्राइबल एडवाइजरी कमिटी-टीएसी का गठन कर लिया है। नए टीएसी में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अध्यक्ष होंगे, जबकि समाज कल्याण मंत्री चमरा लिंडा पदेन उपाध्यक्ष होंगे। एससी, एसटी, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। टीएसी में कुल 19 सदस्...

फ़रवरी 27, 2025 1:20 अपराह्न

views 31

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में आज वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर चालू वित्तीय वर्ष का तीसरा अनुपूरक बजट पेश करेंगे

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में आज वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर चालू वित्तीय वर्ष का तीसरा अनुपूरक बजट पेश करेंगे। इसके पहले सदन में प्रश्न काल चलेगा, जिसमें सदस्य अपने-अपने क्षेत्र के सवाल पूछेंगे, जिसका जवाब सरकार की ओर से दिया जाएगा। कल झारखंड की आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट विधानसभा के पटल पर रखी जा...

फ़रवरी 26, 2025 8:31 अपराह्न

views 27

झारखंड के हजारीबाग में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प में करीब 12 लोग घायल, कई वाहन आग के हवााले

झारखंड के हजारीबाग में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प में करीब 12 लोग घायल हो गए, जबकि कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। जानकारी के अनुसार महाशिवरात्रि के पर्व पर भगवा झंडा और लाउडस्पीकर लगाने को लेकर हुए विवाद शुरू हुआ।       झड़प के बाद दोनों पक्षों के बीच स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। तीन ...