झारखंड

फ़रवरी 19, 2025 1:22 अपराह्न

views 34

जामताड़ा जिले में पुलिस ने छह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया

जामताड़ा जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने छह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी राघवेंद्र शर्मा ने बताया कि साइबर अपराधियों के पास से कई आपत्तिजनक चीजें बरामद की गयी हैं।

फ़रवरी 19, 2025 1:21 अपराह्न

views 33

गोवा से आए शिक्षाविदों ने राजभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से भेंट की

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से कल एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत गोवा से आए शिक्षाविदों ने राजभवन में भेंट की। ये शिक्षाविद रांची विश्वविद्यालय के शैक्षणिक भ्रमण पर आए हुए हैं। इस मौके पर राज्यपाल ने शिक्षाविदों से बातचीत के क्रम में राज्य में उच्च शिक्षा को और गुणात्मक व प्रभावी बनाने की अपन...

फ़रवरी 19, 2025 1:20 अपराह्न

views 34

मौसम विभाग ने 12 जिलों में अगले चार दिन गरज के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने रांची, सरायकेला और सिंहभूम समेत राज्य के 12 जिलों में अगले चार दिन गरज के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केन्द्र रांची के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव हो रहा है। उन्होंने बताया कि 20 और 21 फरवरी को राजधानी रांच...

फ़रवरी 19, 2025 1:19 अपराह्न

views 37

82वीं अखिल भारतीय रेलवे पुरुष हॉकी के दूसरे दिन ईस्ट-कोस्ट रेलवे ने रेल व्हील फैक्टरी को हराया

दक्षिण पूर्व रेलवे के तत्वावधान में रांची के हटिया में आयोजित 82वीं अखिल भारतीय रेलवे पुरुष हॉकी के दूसरे दिन ईस्ट-कोस्ट रेलवे ने रेल व्हील फैक्टरी को एक के मुकाबले पांच गोल से पराजित कर दिया। आज दिन के पहले मैच में सेंट्रल रेलवे और नार्थ-वेस्ट रेलवे की बीच भिड़ंत होगी जबकि दूसरे मैच में साउथ-ईस्ट रे...

फ़रवरी 18, 2025 8:54 अपराह्न

views 27

खूंटी महिला थाने की पुलिस द्वारा एक नाबालिग युवक को पीटने के मामले में एसपी ने सब इंस्पेक्टर संतोष रजक को सस्पेंड कर दिया है

खूंटी महिला थाने की पुलिस द्वारा एक नाबालिग युवक को पीटने के मामले में एसपी ने सब इंस्पेक्टर संतोष रजक को सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। हेडक्वार्टर डीएसपी अखिल नीतीश कुजूर को दो दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।   एसपी ने कहा कि जांच के...

फ़रवरी 18, 2025 8:52 अपराह्न

views 45

खूंटी जिले में पुलिस एक तरफ अवैध अफीम की खेती के खिलाफ व्यापक अभियान चला रही है

खूंटी जिले में पुलिस एक तरफ अवैध अफीम की खेती के खिलाफ व्यापक अभियान चला रही है तो दूसरी ओर किसानों के लिए वैकल्पिक खेती का विकल्प भी तैयार करने में जुटी है। जिले के मुरहू थाना क्षेत्र की गनालोया पंचायत अंतर्गत मडगांव में किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पुलिस ने ग्रामीणों और सेवा वेलफेय...

फ़रवरी 18, 2025 8:52 अपराह्न

views 34

देवघर में महाशिवरात्रि के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त रोहित सिन्हा की अगुवाई में प्रशासनिक व तकनीकी टीम ने निर्धारित रुटलाइन का निरीक्षण किया

देवघर में महाशिवरात्रि के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त रोहित सिन्हा की अगुवाई में प्रशासनिक व तकनीकी टीम ने निर्धारित रुटलाइन का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने टावर चौक के समीप दो दुकानदारों और शीतला मंदिर के समीप के एक दुकानदार को 48 घंटे के अंदर जर्जर मकान व भवन को खाली करने का निर्द...

फ़रवरी 18, 2025 8:51 अपराह्न

views 41

पश्चिम सिंहभूम जिले में खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के शासी निकाय ने पर्यावरण संरक्षण और अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए

पश्चिम सिंहभूम जिले में खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के शासी निकाय ने पर्यावरण संरक्षण और अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। चाईबासा के कोल्हान विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित शासी निकाय की बैठक में राज्य के भू राजस्व परिवहन एवं निबंधन विभाग के मंत्री दीपक बिरुवा शामिल हुए।   बै...

फ़रवरी 18, 2025 8:51 अपराह्न

views 34

दिल्ली स्टेशन पर शनिवार रात भगदड़ के बाद झारखंड में विशेष सतर्कता बरती जा रही

दिल्ली स्टेशन पर शनिवार रात भगदड़ के बाद झारखंड में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इस सिलसिले में कोडरमा में उपायुक्त मेघा भारद्वाज और पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों की सुविधाओं और सुरक्षा का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिये।   निरीक्षण स...

फ़रवरी 18, 2025 8:50 अपराह्न

views 28

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज रांची विज्ञान केन्द्र के नव प्रवर्तन सेंटर का शुभारंभ करेंगे

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज रांची विज्ञान केन्द्र के नव प्रवर्तन सेंटर का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही वे झारखंड अनुसंधान एवं नवाचार नीति-2025 को लेकर आयोजित राज्यस्तरीय कार्यशाला में भी शामिल होंगे। श्री सोरेन राज्य में शैक्षणिक सुविधाएं बढ़ाने के लिए उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से तैयार छह पो...