झारखंड

सितम्बर 26, 2023 4:06 अपराह्न

views 28

तेनुघाट डैम से पानी छोड़ने से धनबाद स्थित पंचेत डैम का जलस्तर बढ़ा

तेनुघाट डैम से पानी छोड़ने से धनबाद स्थित पंचेत डैम का जलस्तर बढ़ गया है। इस कारण डैम डिवीजन एवं डीवी-आर-सीसी ने पानी छोड़ने का निर्णय लेते हुए बंगाल के निचले क्षेत्र में रहने वालों को ग्रीन अलर्ट जारी किया है। पंचेत डैम का लेवल 417 फीट तक पहुंच गया है, जो उच्चतम स्तर से 8 फीट नीचे है। पंचेत से 13 हजार...

सितम्बर 26, 2023 4:05 अपराह्न

views 32

गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने नगर निगम क्षेत्र में 3 अलग-अलग जगहों में मिनी स्टेडियम के निर्माण की आधारशिला रखी

गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने नगर निगम क्षेत्र में 3 अलग-अलग जगहों में कल मिनी स्टेडियम के निर्माण की आधारशिला रखी। ये मिनी स्टेडियम वनांचल कॉलेज ग्राउंड, प्लस टू हाई स्कूल के खेल मैदान और पचंबा के तेतरिया मैदान में बनाए जाएगी। इन तीनों मिनी स्टेडियम के निर्माण पर 4 करोड़ रूपये से अधिक की राशि...

सितम्बर 25, 2023 9:02 अपराह्न

views 24

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती रांची स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में मनाई गई

भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती आज राजधानी रांची स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में मनाई गई। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, राज्यसभा सदस्य आदित्य प्रसाद साहू समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरा...

सितम्बर 25, 2023 8:52 अपराह्न

views 29

राज्य के कई इलाकों में दोपहर बाद हुई बारिश

राजधानी रांची समेत राज्य के कई इलाकों में आज दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। इससे निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। रांची स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार अगले 5 से 6 दिनों तक राज्य में मॉनसून के सक्रिय रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 30 सितंबर तक कई जिलों में हल्के स...

सितम्बर 25, 2023 8:48 अपराह्न

views 30

केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की आधारशिला रखी

जनजातीय मामलों के केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने आज सरायकेला खरसावां जिले के खरसावां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सुदूरवर्ती गांव चाटूहासा रुगुडीह में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की आधारशिला रखी। इस दौरान श्री मुंडा ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों तक केंद्र सरकार की योजना पहुंचे इसे ले...

सितम्बर 25, 2023 8:46 अपराह्न

views 32

राज्यपाल सह कुलाधिपति सी.पी. राधाकृष्णन ने रांची विश्वविद्यालय में आयोजित करम महोत्सव में हुए शामिल

राज्यपाल सह कुलाधिपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज रांची विश्वविद्यालय में आयोजित करम महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि करमा पर्व राज्य में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो देश की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार केला का पेड़ अपने प...

सितम्बर 25, 2023 8:43 अपराह्न

views 25

रांची: जंगली हाथियों के झुंड ने खेत में लगी फसल को किया बर्बाद

रांची जिले के बुंडू थानाक्षेत्र के रेलाडीह गाँव से सटे खुदीमधुकम गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने खेत में लगी फसल को बर्बाद कर दिया। किसानों के अनुसार हाथियों ने लगभग 10 एकड़ खेत मे लगे धान एवं मकई की फसल को न सिर्फ खाया, बल्कि नष्ट कर दिया। सूचना पाकर घटना स्थल पहुँचे प्रभारी वनपाल अविनाश लुगून ने ...

सितम्बर 25, 2023 4:45 अपराह्न

views 28

प्रधानमंत्री ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। एक सोशल मीडिया पोस्ट श्री मोदी ने कहा कि अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का व्यक्तित्व और कृतित्व देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

सितम्बर 25, 2023 4:43 अपराह्न

views 28

गोड्डा जिले में जोरदार बारिश से कई पहाड़ी नदियां उफान पर हैं

गोड्डा जिले में जोरदार बारिश से कई पहाड़ी नदियां उफान पर हैं, तालाबों और चेक डैम में भी जलस्तर ऊपर आ गया है। महागामा, मेहरमा क्षेत्रों में प्रशासन और पुलिस ने ग्रामीणों से अनुरोध किया है कि वे अपने बच्चों को तालाब में स्नान करने ना भेजे। बारिश के कारण कई मिट्टी के घर भी गिर रहे हैं। पथरगामा प्रखंड के...

सितम्बर 25, 2023 4:41 अपराह्न

views 39

उपायुक्त विशाल सागर ने लोगों से डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसी बीमारियों के खतरे को लेकर सतर्क रहने की अपील की

देवघर जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए उपायुक्त विशाल सागर ने लोगों से डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसी बीमारियों के खतरे को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बचाव के लिए सतर्क अपने घर और आसपास साफ-सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखने को कहा है। डेंगू और चिकनगुनिया की बीमारी संक्रम...