झारखंड

अक्टूबर 7, 2023 8:59 अपराह्न

views 26

दुमका के सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय ने पीजी सेमेस्टर-2 सत्र 2022-24 कीपरीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की तारीख में परिवर्तन किया

दुमका के सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय ने पीजी सेमेस्टर-2 सत्र 2022-24 की इस साल होने वाली परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की तारीख में परिवर्तन किया गया है। अब परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने के 1 सप्ताह पहले तक विलंब शुल्क 500 रुपये के साथ फॉर्म भर सकेंगे।

अक्टूबर 7, 2023 8:57 अपराह्न

views 24

पर्यावरण संरक्षण को लेकर टाटा स्टील की ओर से कदमा के के. एफ. फ्लाइट के पास सिटी फॉरेस्ट पार्क का निर्माण हुआ

पर्यावरण संरक्षण को लेकर टाटा स्टील की ओर से कदमा के के. एफ. फ्लाइट के पास सिटी फॉरेस्ट पार्क का निर्माण किया गया है। इस पार्क का विधिवत उद्घाटन आज टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी और टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी ने किया।

अक्टूबर 7, 2023 8:56 अपराह्न

views 23

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा जमशेदपुर में 16 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव-आदि महोत्सव का उद्घाटन किया

जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा जमशेदपुर में आज से 16 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव-आदि महोत्सव का उद्घाटन किया। केंद्रीय जनजातीय मंत्रालय और ट्राईफेड द्वारा आयोजित आदि महोत्सव में लगभग 350 जनजातीय कारीगर और कलाकार शामिल हुए। ट्राईफेड झारखंड के क्षेत्रीय प्रबंध...

अक्टूबर 7, 2023 8:53 अपराह्न

views 25

हजारीबाग के टाटीझरिया दुधमटिया में पर्यावरण मेला का हुआ आयोजन

हजारीबाग के टाटीझरिया दुधमटिया में आज पर्यावरण मेला का आयोजन किया गया। इसमें हजारों लोगों ने जंगल की रक्षा के लिए पूजा-अर्चना की। इस दौरान सबने वृक्षों को बचाने का संकल्प लिया। यहां पिछले 29 वर्षों से हर वर्ष 7 अक्टूबर के दिन वृक्ष रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, जिसमें लोग वृक्ष लगाने और...

अक्टूबर 7, 2023 8:51 अपराह्न

views 23

धनबाद के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में नए एसपी डॉक्टर कैलाश कुमार ने कार्यभार संभाला

धनबाद के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो-एसीबी में नए एसपी डॉक्टर कैलाश कुमार ने कल कार्यभार संभाल लिया है। करीब 2 वर्षों से यहां एसपी की पदस्थापना नहीं हुई थी। डीएसपी की देखरेख में धनबाद में कार्य चल रहे थे। अब धनबाद और दुमका प्रमंडल का क्षेत्र एसपी डॉक्टर कैलाश के अधीन होगा।

अक्टूबर 7, 2023 8:46 अपराह्न

views 24

जामताड़ा पुलिस को साइबर अपराध के मामले में सफलता मिली

जामताड़ा पुलिस को साइबर अपराध के मामले में एक और सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जामताड़ा थाना क्षेत्र के सोनबाद गांव में छापामारी कर 3 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं।

अक्टूबर 7, 2023 8:38 अपराह्न

views 30

जिलास्तरीय खेलो झारखंड 2023-24 के तहत खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन गढ़वा में हुआ

जिलास्तरीय खेलो झारखंड 2023-24 के तहत खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन गढ़वा में किया गया। इसमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 के बालक-बालिकाओं के बीच प्रतियोगिता आयोजित की गई। सभी विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

अक्टूबर 7, 2023 8:35 अपराह्न

views 33

झारखंड: आकांक्षा कुमारी ने 67वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल की कुश्ती प्रतियोगिता में राज्य को दूसरा रजत पदक दिलाया

झारखंड की आकांक्षा कुमारी ने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 67वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल की कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य को दूसरा रजत पदक दिलाया है। मध्य प्रदेश के विदिशा में आयोजित कुश्ती प्रतिस्पर्धा में आकांक्षा ने अंडर -14 बालिका के 42 किलोग्राम भार वर्ग में य...

अक्टूबर 7, 2023 4:56 अपराह्न

views 29

राज्य सरकार ने 206 सरकारी एंबुलेंस वाहनों का 3 करोड़ 65 लाख रुपए का टैक्स माफ करने का निर्णय लिया

राज्य सरकार ने हाल ही में शुरू किए गए आधुनिक सुविधाओं से युक्त 206 सरकारी एंबुलेंस वाहनों का 3 करोड़ 65 लाख रुपए का टैक्स माफ करने का निर्णय लिया है। परिवहन मंत्री चम्पाई सोरेन ने एंबुलेंस वाहनों के निबंधन की टैक्स राशि माफ करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी।

अक्टूबर 7, 2023 4:48 अपराह्न

views 25

राज्य के बेहतर प्रदर्शन करने वाले पशु चिकित्सक सम्मानित किए जाएंगे

राज्य के बेहतर प्रदर्शन करने वाले पशु चिकित्सक सम्मानित किए जाएंगे। इस सिलसिले में कृषि पशुपालन और सहकारिता विभाग की ओर से 17 अक्टूबर को सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। पशुपालन निदेशक आदित्य रंजन ने बताया कि कृषि मंत्री बादल के निर्देश पर राज्य के लगभग 450 पशु अस्पतालों का मूल्यांकन हो रहा है। इस...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला