झारखंड

मार्च 14, 2024 5:22 अपराह्न

views 34

यात्रियों की सहूलियत के लिए रांची-जयनगर-रांची होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी

रेल मंत्रालय ने यात्रियों की सहूलियत के लिए रांची-जयनगर-रांची होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन रांची से 23 मार्च को रात 11:55 पर खुलेगी और अगले दिन 4:30 बजे जयनगर पहुंचेगी। वहीं, जयनगर से यह ट्रेन 24 मार्च को रात 11:50 पर खुलेगी और अगले दिन शाम 4:45 पर रांची पहुंचेगी।

मार्च 14, 2024 5:19 अपराह्न

views 47

रांची विश्वविद्यालय में आवश्यकता आधारित शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू

रांची विश्वविद्यालय में 321 आवश्यकता आधारित शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। योग्य अभ्यर्थी चांसलर पोर्टल पर तेईस मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ये सभी नियुक्तियां अनुबंध के आधार पर विश्वविद्यालय और अंगीभूत महाविद्यालयों में होगी।

मार्च 14, 2024 5:15 अपराह्न

views 38

झारखंड: खिलाड़ियों को सहायता राशि और खेल सामग्री प्रदान की जाएगी

राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में खेल निदेशालय की ओर से झारखंड मंत्रालय में आज आयोजित होने वाले समारोह में खिलाड़ियों को खिलाड़ी कल्याण से सहायता राशि और खेल सामग्री प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर खेल मंत्री हफीजुल हसन नवनियुक्त खेल प्रशिक्षकों को नियुक्ति पत्र भ...

मार्च 14, 2024 4:47 अपराह्न

views 52

रांची में 19 से 20 मार्च तक उत्तर पूर्व राज्यों की संस्कृति और इतिहास पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन होगा

डॉ रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान, रांची में 19 से 20 मार्च तक उत्तर पूर्व राज्यों की संस्कृति और इतिहास पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन होगा। इस संगोष्ठी में झारखंड समेत असम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, सिक्किम और नागालैंड के विशेषज्ञ शामिल होंगे।

मार्च 14, 2024 4:44 अपराह्न

views 48

रांची विश्वविद्यालय का 37वां दीक्षांत समारोह कल आयोजित होगा

रांची विश्वविद्यालय का 37वां दीक्षांत समारोह कल आयोजित होगा। विश्वविद्यालय के दीक्षांत मंडप में होने वाले इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन और विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर छियहत्तर विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल मिलेगा जबक...

मार्च 14, 2024 4:42 अपराह्न

views 41

12 परीक्षाओं की सीबीआई जांच तथा राज्य सरकार की दायर याचिकाएं खारिज हुई

  झारखंड उच्च न्यायालय ने जेपीएससी की पहली और दूसरी सिविल सेवा समेत बारह परीक्षाओं की सीबीआई जांच तथा राज्य सरकार द्वारा दायर याचिकाएं खारिज कर दी है। न्यायाधीश रंगन मुखोपाध्याय और न्यायाधीश दीपक रोशन की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि राज्य सरकार ने अभ्यर्थियों की सेवा संपुष्ट करने के साथ प्र...

मार्च 14, 2024 4:34 अपराह्न

views 47

झारखण्ड: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर इलेक्शन एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग सेल का गठन किया गया

राज्य में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर इलेक्शन एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग सेल का गठन कर लिया गया है। चुनाव की घोषणा किए जाने के साथ लागू यह सेल सक्रिय हो जाएगा। इसके जरिए चुनाव के दौरान उम्मीदवारों के खर्चों का हिसाब-किताब रखा जाएगा वहीं, आचार संहिता का कड़ाई से पालन को लेकर मतदाताओं को सी-विजिल एप्प के इस्...

मार्च 14, 2024 4:32 अपराह्न

views 49

पश्चिमी सिंहभूम: सुरक्षा बलों ने दस आईईडी को बरामद कर सुरक्षित डिफ्यूज किया

पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दस आईईडी को बरामद कर सुरक्षित डिफ्यूज कर दिया। वहीं, गोयलकेरा से भी पुलिस को दो स्पाइक होल मिले हैं। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि सुरक्षा बल को निशाना बनाने बनाने के लिए भाकपा माओवादियों ने आईईडी प्लांट किया था।

मार्च 14, 2024 4:24 अपराह्न

views 39

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने अधिकारियों को सभी योजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया

  मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने सभी महत्वपूर्ण योजनाओं की नियमित निगरानी और तय समय सीमा में पूरा करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। वे कल भवन निर्माण, पथ निर्माण, जल संसाधन, पेयजल और स्वच्छता, ग्रामीण कार्य और नगर विकास तथा आवास विभाग की दस करोड रुपए की राशि से अधिक की योजनाओं के प्रगति कार्य...

मार्च 13, 2024 10:02 अपराह्न

views 39

राजधानी रांची समेत राज्य के कई इलाकों में आज दोपहर बाद बूंदाबांदी हुई

राजधानी रांची समेत राज्य के कई इलाकों में आज दोपहर बाद बूंदाबांदी हुई। रांची स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार कल राज्य में कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छाया रहेगा।   वहीं पन्द्रह मार्च को आसमान आमतौर पर साफ रहेगा। सोलह, सत्रह और अठारह मार्च को राज्य के मध्य तथा दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं गरज के ...