झारखंड

अप्रैल 15, 2024 2:44 अपराह्न

views 25

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर वोटरों को प्रभावित करने वाली सामग्री सबसे अधिक मात्रा में जब्त

लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर वोटरों को प्रभावित करने वाली सामग्री सबसे अधिक मात्रा में जब्त की गई। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि ये  पिछले 75 वर्षों के इतिहास में अबतक की सबसे अधिक जब्तियां की गई हैं। 1 मार्च से देशभर में हर दिन लगभग ...

अप्रैल 13, 2024 8:25 अपराह्न

views 32

झारखंड लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा बैकलॉग प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी

झारखंड लोक सेवा आयोग- जेपीएससी ने सिविल सेवा बैकलॉग प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट कल जारी कर दिया है। इस परीक्षा में एक सौ चौवन अभ्यर्थी सफल घोषित किये गये हैं। सफल अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा जून में आयोजित की जायेगी।

अप्रैल 13, 2024 8:24 अपराह्न

views 36

मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल महीने में झारखंड के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल महीने में झारखंड के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। वहीं रांची और आसपास के इलाकों में अगले 2 दिनों तक बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है, जबकि 15 अप्रैल से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार कल राजधानी ...

अप्रैल 13, 2024 8:24 अपराह्न

views 38

खूंटी जिले में स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता अभियान जारी

खूंटी जिले में स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसे लेकर - वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम की थीम से अवगत कराते हुए सभी को मताधिकार का प्रयोग करने को लेकर जागरूक किया गया।

अप्रैल 13, 2024 8:24 अपराह्न

views 22

देवघर जिले के शत प्रतिशत मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने को लेकर विशेष शिविर आयोजित

देवघर जिले के शत प्रतिशत मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने को लेकर विशेष शिविर लगाया जा रहा है। कल से शुरू हुआ यह शिविर 4 मई तक चलेगा। इस दौरान सभी मतदान केन्द्रों पर बीएलओ उपस्थित रहकर फॉर्म छह के माध्यम से नये मतदाताओं का आवेदन प्राप्त करेंगे।

अप्रैल 13, 2024 8:23 अपराह्न

views 35

चैती छठ को लेकर राज्यभर में उत्साह का माहौल

चैती छठ को लेकर राजधानी रांची सहित राज्यभर में उत्साह का माहौल है। आज शाम खरना पूजा के साथ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू होगा। कल अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ चार दिनों के इस महापर्व का समापन होगा।

अप्रैल 13, 2024 8:23 अपराह्न

views 32

राज्यभर में आज बैसाखी की धूम

देशभर के साथ ही राज्यभर में आज बैसाखी का त्योहार मनाया जा रहा है। इसे लेकर रांची के रातु रोड स्थित गुरूद्वारा और गुरूनानक स्कूल में विशेष दीवान सजेगा। वहीं लंगर का भी आयोजन किया जाएगा। बैसाखी को लेकर कल मेन रोड गुरूद्वारा में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल सीपीराधाकृष्णन भी शामिल हुए।

अप्रैल 12, 2024 3:48 अपराह्न

views 26

प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआइ को फिर से अस्तित्व में लाने के आरोप में नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी, एनआइए ने झारखंड में 2 और असम में 2 स्थानों पर छापामारी की

प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआइ को फिर से अस्तित्व में लाने के आरोप में नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी, एनआइए ने झारखंड में 2 और असम में 2 स्थानों पर छापामारी की। इस कार्रवाई में खूंटी से बिनोद मुंडा उर्फ सुक्खवा को गिरफ्तार किया गया। पीएलएफआइ उग्रवादी बिनोद के खिलाफ दर्ज चार मामलों में एनआइए को उसकी तलाश थी। ...

अप्रैल 12, 2024 3:46 अपराह्न

views 35

दुमका लोकसभा का चुनाव झारखंड मुक्ति मोर्चा इस बार पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रो स्टीफन मरांडी के नेतृत्व में लड़ेगा

दुमका लोकसभा का चुनाव झारखंड मुक्ति मोर्चा इस बार पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रो स्टीफन मरांडी के नेतृत्व में लड़ेगा। यह पहली बार होगा, जब पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन स्वास्थ्य कारणों से चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं लेंगे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल में हैं। ऐसे में पार्टी ने दुमका लोकसभा चुना...

अप्रैल 12, 2024 3:45 अपराह्न

views 27

रांची के खेलगांव स्थित टेनिस स्टेडियम में आज से 14 अप्रैल तक ओपन टेनिस चैंपियनशिप 2024 का आयोजन किया जाएगा

रांची के खेलगांव स्थित टेनिस स्टेडियम में आज से 14 अप्रैल तक ओपन टेनिस चैंपियनशिप 2024 का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में लड़के-लड़कियों के अलावा 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ी भी शामिल होंगे। चैंपियनशिप के इवेंट कैटेगरी में लड़के-लड़कियों के लिए सिंगल्स और डबल्स कैटेगिरी की विभिन्न श्रेणियों क...