झारखंड

अप्रैल 27, 2024 5:08 अपराह्न

views 25

रांची नगर निगम को रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए जन जागरुकता अभियान चलाने का निर्देश

राज्य सरकार ने राजधानी रांची में पेयजल संकट को देखते हुए रेन वाटर हार्वेस्टिंग कराने के लिए जन जागरुकता अभियान चलाने का निर्देश नगर निगम को दिया है। गौरतलब है कि रेन वाटर हार्वेस्टिंग नियमावली के तहत तीन हजार स्क्वायर फीट से अधिक वाले आवासों के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम आवश्यक है, लेकिन  लगभग...

अप्रैल 27, 2024 5:05 अपराह्न

views 32

झारखंड उच्च न्यायालय ने सिपाही नियुक्ति नियमावली को चुनौती देने वाली सभी याचिकाएं खारिज की

झारखंड उच्च न्यायालय ने सिपाही नियुक्ति नियमावली को चुनौती देने वाली सभी 65 याचिकाएं खारिज कर दी है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एस चंद्रशेखर और न्यायाधीश अरुण कुमार राय की खंडपीठ ने फैसला सुनाते हुए कहा कि राज्य सरकार को नियुक्ति नियमावली बनाने और संशोधन का अधिकार है। ऐसे में नियमावली के तहत होने वाल...

अप्रैल 27, 2024 5:04 अपराह्न

views 28

पूर्वी सिंहभूम में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से पांच हाथियों की मौत का जांच रिपोर्ट जारी

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने पूर्वी सिंहभूम में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से पांच हाथियों की मौत को लेकर जांच रिपोर्ट जारी कर दी है । पिछले वर्ष इकीस नवंबर को घाटशिला के मुसाबनी वन क्षेत्र में हुई इस घटना को लेकर हिंदुस्तान ताम्र परियोजना घाटशिला के निदेशक और जनरल मैनेजर,...

अप्रैल 27, 2024 4:37 अपराह्न

views 34

जमशेदपुर में मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरुक करने लिए विविध कार्यक्रम का आयोजन

जमशेदपुर में मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरुक करने लिए विविध कार्यक्रम हो रहे हैं। इसी सिलसिले में कल जुबिली पार्क में दीप प्रज्जवलन कार्यक्रम हुआ। मौके पर सात सौ दीयों प्रज्जवलित किए गए, जिसके जरिए वोट करेगा झारखंड को दर्शाया गया था।

अप्रैल 27, 2024 4:36 अपराह्न

views 22

लातेहार में मतदान प्रतिशत बढ़ाने की दिशा में लगातार प्रयास जारी

लातेहार जिला प्रशासन द्वारा लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है। जिले की उपायुक्त-सह- जिला निर्वाचन पदाधिकारी गरिमा सिंह ने बताया कि मतदाताओं को जागरुक करने के लिए बूथ से लेकर जिला स्तर पर स्वीप के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं वर्ष 2019 में ज...

अप्रैल 27, 2024 4:22 अपराह्न

views 27

बलियापुर प्रखंड कार्यालय के ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर जयंत कुमार रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए

एसीबी की टीम ने धनबाद के बलियापुर प्रखंड कार्यालय के ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर जयंत कुमार को तीस हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एक संवेदक द्वारा बिल भुगतान के नाम पर रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद एसीबी ने यह कार्रवाई की।

अप्रैल 27, 2024 4:20 अपराह्न

views 28

भीषण गर्मी से बचाव के लिए ऐहतियात कदम उठाने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया

मुख्य सचिव एल खियांग्ते ने राज्य में भीषण गर्मी से बचाव को लेकर ऐहतियात कदम उठाने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। वे कल हीट वेव से बचाव की तैयारी तथा प्रबंधन की समीक्षा कर रहे थे। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस बाबत एडवाइडरी जारी कर दी गई है। वहीं सभी सिविल सर्जन को अस्पता...

अप्रैल 27, 2024 4:18 अपराह्न

views 27

सीडीपीओ परीक्षा के लिए अधिकतम आयु की गणना अब एक अगस्त 2019 के आधार पर होगी

जेपीएससी द्वारा आयोजित होने वाली बाल विकास परिजोयना पदाधिकारी, सीडीपीओ परीक्षा के लिए अधिकतम आयु की गणना अब एक अगस्त 2019 के आधार पर होगी। पहले यह एक अगस्त 2024 निर्धारित थी। ऐसे में आयोग ने सीडीपीओ के चौसठ पदों पर होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। अभ्यर्थी 29 अप्रैल से ...

अप्रैल 27, 2024 4:15 अपराह्न

views 33

झारखंड स्कूल इनोवेशन चैलेंज-2024 के लिए निबंधन की प्रक्रिया 10 मई तक चलेगी

आईआईटी-आईएसएम, धनबाद की ओर से आयोजित होने वाले झारखंड स्कूल इनोवेशन चैलेंज-2024 के लिए निबंधन की प्रक्रिया 10 मई तक चलेगी। संस्थान के निदेशक प्रो जेके पटनायक ने बताया कि यह चैलेंज दो श्रेणियों में आय़ोजित होगा। जूनियर कैटेगरी में कक्षा 7 से 10 और सीनियर श्रेणी में 11 वीं तथा 12वीं के विद्यार्थी इस चै...

अप्रैल 27, 2024 2:50 अपराह्न

views 28

मौसम विभाग ने राज्य भर में अगले चार दिनों तक हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने राज्य भर में अगले चार दिनों तक हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। इधर राज्य के 18 जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। वहीं, अन्य जिला में भी भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित हो रही है। विभाग ने बताया कि फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।