झारखंड

मई 4, 2024 7:23 अपराह्न

views 26

गोड्डा जिले में एक ऑटो में बैठे दो युवकों के पास से पांच लाख रुपए बारामद

गोड्डा जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र स्थित गोविंदपुर चेक नाका पर पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में एक ऑटो में बैठे दो युवकों के पास से पांच लाख रुपए बारामद किये। जिले में आदर्श आचार संहिता को लेकर वाहनों की जांच का सिलसिला लगातार जारी है।

मई 4, 2024 7:21 अपराह्न

views 36

रांंची में 11-13 मई तक ड्राई-डे

खूंटी और लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रांची जिले के बुंडू, तमाड़, चान्हो, मांडर, बेड़ो, इटकी और लापुंग प्रखंड में ग्यारह से तेरह मई को मतदान समाप्ति तक ड्राई-डे घोषित किया गया है। रांची के उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

मई 4, 2024 7:19 अपराह्न

views 23

गिरिडीह लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी जयराम महतो नामांकन के बाद फरार, 7 मई तक वापस आने का जारी हुआ नोटिस

गिरिडीह लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन के बाद से फरार चल रहे जयराम महतो को बोकारो के उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने नोटिस जारी कर सात मई को उपस्थित होने को कहा है। इस नोटिस के जरिए कहा गया है कि उनके नामांकन पत्र में प्रस्तावकों के हस्ताक्षर संदेहास्पद है, जिसकी...

मई 4, 2024 7:17 अपराह्न

views 24

सर्वाच्च न्यायालय ने साहिबगंज जिले में अवैध खनन मामले की सीबीआई जांच जारी रखने की अनुमति दे दी है

सर्वाच्च न्यायालय ने साहिबगंज जिले में अवैध खनन मामले की सीबीआई जांच जारी रखने की अनुमति दे दी है। अदालत ने सीबीआई जांच रोकने से झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा इनकार किए जाने के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया । अदालत ने कहा कि अगली सुनवाई तक सीबीआई चार्ज शीट दाख...

मई 4, 2024 7:16 अपराह्न

views 27

राजधानी रांची में चल रहे राष्ट्रीय वीमेंस हॉकी लीग में झारखंड ने मध्यप्रदेश को 1-0 से पराजित कर लगातार तीसरी जीत दर्ज की

राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम में चल रहे राष्ट्रीय वीमेंस हॉकी लीग में कल रात झारखंड ने मध्यप्रदेश को एक-शून्य से पराजित कर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। झारखंड के लिए रोशनी आईन्द ने एक मात्र गोल किया। लीग के पांचवे दिन आज सवेरे सात बजे से हरियाणा और बंगाल के बीच मैच...

मई 4, 2024 7:14 अपराह्न

views 34

झारखंड उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा जीएसटी अपील ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष नियुक्त किए गए

झारखंड उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा जीएसटी अपील ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं । वे चार वर्षों तक इस पद पर बने रहेंगे।

मई 4, 2024 7:12 अपराह्न

views 23

देवघर के सिविल सर्जन कार्यालय में 7 ट्रांसजेंडर्स को टीजी-कार्ड प्रदान किया गया

देवघर जिले के सिविल सर्जन कार्यालय में मेडिकल बोर्ड के द्वारा जांच के बाद सात ट्रांसजेंडर्स को टीजी कार्ड प्रदान किया गया।

मई 4, 2024 7:11 अपराह्न

views 25

राज्य के संताल परगना समेत कई हिस्सों में छह से आठ मई के बीच बारिश होने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है

राज्य के संताल परगना समेत कई हिस्सों में छह से आठ मई के बीच बारिश होने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है। इस दौरान तेज हवा के साथ वज्रपात की भी आशंका है । इस बारिश से तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को चिलचिलाती धूप से राहत मिलेगी।

मई 4, 2024 7:00 अपराह्न

views 27

राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज, सदर अस्पताल और अनुमंडलीय अस्पतालों में हेल्प डेस्क बनाया जाएगा

राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज, सदर अस्पताल और अनुमंडलीय अस्पतालों में हेल्प डेस्क बनाया जाएगा, जहां एक क्लिक पर अस्पताल से जुड़ी सभी जानकारी मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। यहां मरीजों को चिकित्सा से संबंधित सभी जानकारियां कियोस्क के माध्यम से दी जाएगी। यहां अस्पतालों का फीडबैक देने...