झारखंड

मई 5, 2024 6:44 अपराह्न

views 34

धनबाद एल्लेपी सहित कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी

धनबाद आद्रा मंडल में आज ट्रैफिक कम पॉवर ब्लॉक लिये जाने के कारण धनबाद एल्लेपी सहित कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। धनबाद- एल्लेपी एक्सप्रेस आज बोकारो के बजाय चन्द्रपुरा-गोमिया- बरकाकाना-मूरी के रास्ते आगे जाएगी। वहीं झारग्राम-धनबाद- झारग्राम मेमू एक्सप्रेस और बर्दवान-हटिया-बर्दवान मेमू एक्सप्रेस रद्द कर...

मई 5, 2024 6:44 अपराह्न

views 32

गांडेय विधान सभा उपचुनावः निर्दलीय प्रत्याशी अवधेश कुमार सिंह को लिस ने गिरफ्तार किया

गांडेय विधान सभा उपचुनाव के निर्दलीय प्रत्याशी अवधेश कुमार सिंह को आज गिरिडीह जिले की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए  बताया कि इनके विरुद्ध कई थानों में मामले दर्ज हैं। बेंगाबाद के सीओ ने भी मामला दर्ज कराया था। यह मामला खतियान और जमीन से ...

मई 5, 2024 6:43 अपराह्न

views 26

छठे चरण के लोकसभा चुनाव के तहत गिरिडीह लोकसभा सीट के लिए कल 8 नामांकन दाखिल

राज्य की अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉक्टर नेहा अरोड़ा ने बताया कि छठे चरण के लोकसभा चुनाव के तहत गिरिडीह लोकसभा सीट के लिए कल 8 नामांकन दाखिल किये गये। इस तरह अब तक कुल 24 नामांकन प्राप्त हो चुके हैं, जबकि यहां प्रत्याशियों की संख्या 13 है। इधर धनबाद लोकसभा सीट के लिए 14 नामांकन दाखिल किये गये। उन...

मई 5, 2024 6:42 अपराह्न

views 26

चतरा लोक सभा सीट पर 23 उम्मीदवार मैदान में

चतरा लोक सभा सीट पर 26 अप्रैल को अधिसूचना जारी होने के बाद से कुल 31 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। 4 मई को स्क्रूटनी का समय पूरा होने के पश्चात 8 उम्मीदवारों का निर्देशन पत्र रद्द कर दिया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी चतरा रमेश घोलप ने कल शाम जानकारी के दौरान बताया की चतरा लोक सभा सीट के लिए ...

मई 5, 2024 6:41 अपराह्न

views 43

धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में फूड फेस्टिवल आयोजित कर मतदाताओं को जागरूक किया गया

स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और नगर निगम की ओर से आज शाम धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में फूड फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है। धनबाद नगर निगम के नगर आयुक्त रविराज शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करना है। शाम छह बजे स...

मई 5, 2024 6:40 अपराह्न

views 26

महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के सिमपुर गांव में इंडी गठबंधन के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई

महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के सिमपुर गांव में इंडी गठबंधन से जुड़े पंचायत एवं प्रखण्ड स्तरीय कार्यकर्ताओ की बैठक हुई। इसमें राजमहल लोकसभा सीट के प्रत्याशी विजय हांसदा की जीत पक्की करने को लेकर रणनीति एवं कार्ययोजना पर चर्चा हुई। बैठक में सांसद सह राजमहल प्रत्याशी विजय हांसदा, विधायक स्टीफन मराण्डी सहित...

मई 5, 2024 6:39 अपराह्न

views 37

राज्य में 7 मई को राहुल गांधी और 9 मई को अमित शाह की चुनावी-रैली

लोकसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नौ और दस मई को, जबकि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सात मई से झारखंड में चुनावी सभाएं करेंगे। गृहमंत्री दस मई को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के पक्ष में खूंटी के बिरसा मुंडा कॉलेज ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके पूर्व ...

मई 5, 2024 6:38 अपराह्न

views 34

महिला हॉकी लीगः झारखंड ने ओडिशा को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराया

रांची के मोराबादी स्थित जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग के कल रात खेले गए अंतिम मुकाबले में झारखंड और ओडिशा के बीच हुआ। इसमें झारखंड ने ओडिशा को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराया।  

मई 5, 2024 6:37 अपराह्न

views 34

राज्य में कल से बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप से राहत मिलने की संभावना है

राज्य में कल से बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल के तराई क्षेत्र और असम के उपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रही है। इससे झारखंड के मौसम में बदलाव की संभावना है। वहीं कहीं-कहीं तेज हवा के साथ हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिक अभिष...

मई 5, 2024 6:36 अपराह्न

views 28

आरपीएफ ने ऑपरेशन नारकोस के तहत रांची रेलवे स्टेशन से 55 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर बरामद किया

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने आज ऑपरेशन नारकोस के तहत रांची रेलवे स्टेशन से 55 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर बरामद किया है। इस मामले में एक महिला सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद ब्राउन शुगर की कीमत 11 लाख 13 हजार रुपए बतायी जा रही है। आरपीएफ पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार जांच टीम ...