झारखंड

जुलाई 2, 2024 3:12 अपराह्न

views 29

राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में मानसून ने अब रफ्तार पकड़ ली है

राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में मानसून ने अब रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विज्ञान केन्द्र रांची ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि सात जुलाई तक रांची समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। मानसून की सक्रियता से किसानों में उत्साह है और वे खेती-किसानी में जुट गये हैं।

जुलाई 1, 2024 9:00 अपराह्न

views 34

राज्य में सुखाड़ की स्थिति से निपटने को लेकर विस्तृत योजना तैयार की जा रही है: मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा है कि सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड समेत आसपास के इलाकों में वैकल्पिक सिंचाई व्यवस्था के तहत पाइपलाइन के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा। श्री सोरेन ने एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य में सुखाड़ की स्थिति से निपटने को लेकर विस...

जुलाई 1, 2024 8:59 अपराह्न

views 32

उग्रवादियों के खिलाफ चलाये जा रहे राज्य व्यापी अभियान में लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली

उग्रवादियों के खिलाफ चलाये जा रहे राज्य व्यापी अभियान में लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले से उग्रवादी संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद, जेजेएमपी के चार उग्रवादियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से दो देशी कट्टा...

जुलाई 1, 2024 8:58 अपराह्न

views 26

नये कानून के तहत राजधानी रांची के कोतवाली थाना में चोरी से जुड़ी पहली प्राथमिकी दर्ज हुई

नये कानून के तहत राजधानी रांची के कोतवाली थाना में चोरी से जुड़ी पहली प्राथमिकी दर्ज हुई है। आईपीसी की जगह बीएनएस यानी भारतीय न्याय संहिता की धारा 303 के तहत मामला दर्ज हुआ है। यह मामला कोतवाली थानाक्षेत्र के अपर बाजार स्थित एक दवा दुकान में चोरी की घटना के बाद पीड़ित ने दर्ज कराया है।

जुलाई 1, 2024 8:58 अपराह्न

views 49

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए चयन समिति का पुनर्गठन किया

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए नामों की अनुशंसा के लिए चयन समिति का पुनर्गठन किया है। समिति के अध्यक्ष मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन होंगे, जबकि सदस्य के रूप में नेता प्रतिपक्ष, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा...

जुलाई 1, 2024 4:26 अपराह्न

views 27

पलामू टाइगर रिजर्व के बेतला नेशनल पार्क के इलाके में आज से अगले तीन महीने तक के लिए पर्यटन गतिविधियों पर रोक

पलामू टाइगर रिजर्व के बेतला नेशनल पार्क के इलाके में आज से अगले तीन महीने तक के लिए पर्यटन गतिविधियों पर रोक लगा दी गयी है। दरअसल, बरसात के मौसम में वाइल्ड लाइफ ब्रीडिंग करते हैं और इनकी संख्या में बढ़ोतरी होती है। यही कारण है कि हर वर्ष एक जुलाई से 30 सितंबर तक यहां पर्यटन गतिविधियां बंद कर दी जाती ...

जुलाई 1, 2024 4:26 अपराह्न

views 31

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने संताल परगना में आदिवासियों की घटती संख्या पर चिंता व्यक्त की

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने संताल परगना में आदिवासियों की घटती संख्या पर चिंता व्यक्त की है। में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार की जनगणना के आंकड़े के अनुसार 1951 में संताल परगना में ट्राइबल की जनसंख्या 44 दशमलव छह सात प्रतिशत थी, जो 2011 में घटकर 28 दशमलव एक-एक प्रति...

जुलाई 1, 2024 4:25 अपराह्न

views 50

राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में अगले दो दिन भारी बारिश के आसार

राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में अगले दो दिन भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने राजधानी रांची के अलावा संताल परगना के देवघर, गोड्डा और दुमका के अलावा पश्चिम बंगाल से सटे इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश की वजह से पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 9 डिग्री त...

जुलाई 1, 2024 4:25 अपराह्न

views 42

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने तीन अरब रुपये की 396 विकास योजनाओं का उदघाटन और शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने हूल दिवस के मौके पर साहिबंगज के भोगनाडीह में करीब तीन अरब रुपये की 396 विकास योजनाओं का उदघाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने 37 हजार से अधिक लाभुकों के बीच करीब 90 करोड़ रुपये से ज्यादा की परिसंपत्तियों का वितरण भी किया। इससे पहले उन्होंने वीर शहीदों को नमन किया। मौ...

जुलाई 1, 2024 4:23 अपराह्न

views 47

बढ़ती महंगाई से लोगों को राहत प्रदान करने के लिए झारखंड की सरकार संवेदनशील है: सांसद डॉ. अजय कुमार

अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य और जमशेदपुर के पूर्व सांसद डॉक्टर अजय कुमार ने कहा है कि बढ़ती महंगाई से लोगों को राहत प्रदान करने के लिए झारखंड की सरकार संवेदनशील है। जमशेदपुर में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार ने श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी की है। उन्होंने निजी कं...