झारखंड

सितम्बर 27, 2024 8:39 अपराह्न

views 39

राज्य सरकार पूरी निष्पक्षता के साथ युवाओं को नौकरी दे रही है: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य सरकार पूरी निष्पक्षता के साथ युवाओं को नौकरी दे रही है। रांची में आज विभिन्न विभागों के लिए नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए श्री सोरेन ने आरोप लगाया कि विपक्ष राज्य के युवाओं को गुमराह कर रहा है।

सितम्बर 27, 2024 8:37 अपराह्न

views 42

भाजपा ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाया

  भाजपा ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने आज रांची में पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने एक बार फिर नौकरी बेचने का काम किया है।

सितम्बर 27, 2024 8:36 अपराह्न

views 24

भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने हेमंत सोरेन सरकार पर बांग्लादेशी घुसपैठ को संरक्षण देने का आरोप लगाया

  जामताड़ा जिले में भाजपा की परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल के हुगली संसदीय क्षेत्र की सांसद लॉकेट चटर्जी ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर बांग्लादेशी घुसपैठ को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।

सितम्बर 27, 2024 8:33 अपराह्न

views 43

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने झारखंड सरकार पर विकास विरोधी होने का आरोप लगाया

  गुमला जिले के घाघरा प्रखंड मुख्यालय में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने परिवर्तन महासभा को संबोधित किया। इस मौके पर श्री सेठ ने राज्य सरकार पर विकास विरोधी होने का आरोप लगाया।

सितम्बर 27, 2024 8:31 अपराह्न

views 31

शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सोरेन सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया

  भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी और केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में पार्टी की परिवर्तन रैली के समापन समारोह को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। इससे पहले लातेहार में पत्रकारों से बातचीत में श्री च...

सितम्बर 27, 2024 8:29 अपराह्न

views 46

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने हजारीबाग में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया

  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो अक्टूबर को हजारीबाग में आयोजित परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह को संबोधित करेंगे। भाजपा के चुनाव सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने आज हजारीबाग पहुंच कर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अक्तूबर क...

सितम्बर 27, 2024 4:39 अपराह्न

views 38

गिरिडीह जिले के सरिया प्रखण्ड में डायरिया से एक व्यक्ति की मौत, चार लोग गम्भीर रूप से बीमार

गिरिडीह जिले के सरिया प्रखण्ड में डायरिया से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है, वहीं चार लोग गम्भीर रूप से बीमार हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम जाँच के लिए गांव पहुंची। इस मामले में चिकित्सा प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि गन्दगी होने के कारण संक्रमण फैला है, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में ...

सितम्बर 27, 2024 4:37 अपराह्न

views 31

चतरा जिले में जोर-शोर से चलाया जा रहा स्वच्छता ही सेवा अभियान

स्वच्छ भारत मिशन की 10वीं वर्षगांठ को लेकर देशभर में चलाया जा रहा स्वच्छता ही सेवा अभियान चतरा जिले में भी जोर-शोर से चलाया जा रहा है। स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता थीम पर अयोजित इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में अधिक से अधिक लोगों जागरूक करना है। चतरा जिले म...

सितम्बर 27, 2024 4:33 अपराह्न

views 39

झारखंड सरकार ने डेयरी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग और एनडीडीबी के बीच समझौता किया

  राज्य सरकार ने कृषि विभाग और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के बीच डेयरी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए समझौता किया है। इसके बाद दुग्ध उत्पादकों को 5 रुपए प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि किसानों की समृद्धि के लिए राज्य सरकार...

सितम्बर 27, 2024 4:31 अपराह्न

views 33

राज्य में खनिजों पर अब उपकर वसूल सकेगी झारखंड सरकार

  झारखंड सरकार राज्य में खनिजों पर अब उपकर वसूल सकेगी। राज्यपाल ने झारखंड खनिज धारित भूमि उपकर विधेयक 2024 पर अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद अब गजट प्रकाशन के साथ ही राज्य में यह कानून लागू हो जायेगा।