झारखंड

अक्टूबर 19, 2024 5:30 अपराह्न

views 26

झारखंड में भाजपा, आजसू, जदयू और लोजपा का गठजोड़ टिकने वाला नहींः झामुमो

झामुमो ने कहा है कि झारखंड में भाजपा, आजसू, जदयू और लोजपा का गठजोड़ टिकने वाला नहीं है। पार्टी के केन्द्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने रांची में पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि भाजपा और आजसू प्रत्याशियों की सूची जारी होते ही एनडीए बिखर जायेगा।

अक्टूबर 19, 2024 5:29 अपराह्न

views 21

विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में सियासी हलचल तेज

विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में सियासी हलचल तेज हो गयी है। सभी राजनीतिक दलों की बैठकों का दौर जारी है। इस बीच सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा आज प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है।   इससे पहले रांची में एनडीए घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग के फार्मूले की घोषणा करते हुए पार्टी के चु...

अक्टूबर 18, 2024 7:32 अपराह्न

views 26

पलामू जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली

पलामू जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जिले के पीपरा थाना क्षेत्र के झरना पहाड़ी से प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी द्वारा छिपा कर रखे गये हथियार और कारतूस बरामद किये हैं।   पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने बताया कि छापेमारी अभियान में प...

अक्टूबर 18, 2024 7:32 अपराह्न

views 24

विधानसभा चुनाव के दौरान वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर कई कार्यक्रमों का आयोजन

विधानसभा चुनाव के दौरान वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में सरायकेला-खरसावां जिले के शहरी क्षेत्रों में छऊ नृत्य के माध्यम से मतदाताओं जागरूक किया गया।

अक्टूबर 18, 2024 7:32 अपराह्न

views 42

झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हुए आजसू पार्टी के उपाध्यक्ष उमाकांत रजक और जमुआ से वर्तमान विधायक केदार हाजरा

आजसू पार्टी के उपाध्यक्ष उमाकांत रजक और जमुआ से वर्तमान विधायक केदार हाजरा आज झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गये। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दोनों नेताओं  को पार्टी की सदस्यता दिलायी।   मौके पर श्री सोरेन ने कहा कि केदार हाजरा और उमाकांत रजक के आने से पार्टी को...

अक्टूबर 18, 2024 7:31 अपराह्न

views 21

राज्य में जारी सियासी हलचल के बीच राजद नेता तेजस्वी यादव रांची पहुंचे

राज्य में जारी सियासी हलचल के बीच राजद नेता तेजस्वी यादव आज रांची पहुंच गये हैं। वे आज देर शाम सीट शेयरिंग को लेकर झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस के चुनाव प्रभारी गुलाम अहमद मीर  से मुलाकात कर सकते हैं।   कल कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी भी रांची आये...

अक्टूबर 18, 2024 7:30 अपराह्न

views 27

रांची में कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई

रांची में आज कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई। बैठक में पार्टी प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद  कांग्रेस के चुनाव प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि सभी उम्मीदवारों के नाम केन्द्रीय चुनाव समिति के पास भेज दिये गये हैं और प्रत्याशियों के चयन के लिए केन्द्रीय नेतृत्व को अधिकृत किय...

अक्टूबर 18, 2024 7:30 अपराह्न

views 22

इंडी गठबंधन में भी सीट शेयरिंग को लेकर बैठकों का दौर जारी

इंडी गठबंधन में भी सीट शेयरिंग को लेकर बैठकों का दौर जारी है। कांग्रेस के प्रदेश चुनाव प्रभारी गुलाम अहमद मीर की कल से लेकर आज तक झामुमो  के कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कई दौर की वार्ता हो चुकी है।   कांग्रेस प्रभारी ने रांची में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि  कल देर शाम या...

अक्टूबर 18, 2024 7:29 अपराह्न

views 42

भाजपा ने झारखंड विधानसभा चुनाव आजसू पार्टी, जदयू और लोजपा के साथ मिलकर लड़ने का फैसला किया

भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड विधानसभा चुनाव आजसू पार्टी, जदयू और लोजपा के साथ मिलकर लड़ने का फैसला किया है। रांची में आज एनडीए घटक दलों की संयुक्त प्रेस वार्ता में सीट शेयरिंग के फार्मूले की घोषणा की गयी।   भाजपा के प्रदेश चुनाव सह प्रभारी हिमंता विस्वा सरमा ने पत्रकारों को बताया कि गठबंधन के तह...

अक्टूबर 18, 2024 7:28 अपराह्न

views 44

निर्वाचन आयोग ने उम्मीदवारों के लिए पहली बार ऑनलाइन नामांकन की सुविधा प्रदान की

निर्वाचन आयोग ने उम्मीदवारों के लिए पहली बार ऑनलाइन नामांकन की सुविधा प्रदान की है। उम्मीदवार ऑनलाइन नामांकन पत्र भर कर, जमानत राशि जमा करा सकते हैं। शपथ पत्र भी ऑनलाइन भरा जा सकता है। नामांकन पत्र भरने के बाद, इसका प्रिंटआउट लेकर नोटरी से सत्यापित करा कर रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जा ...