झारखंड

अक्टूबर 25, 2024 8:32 अपराह्न

views 39

झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की

झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में बीजेपी के 40 दिग्गजों के नाम हैं। लिस्ट में सबसे पहला नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है। सूची में दूसरे और तीसरे स्थान पर जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह के नाम हैं।

अक्टूबर 25, 2024 8:31 अपराह्न

views 38

झामुमों ने लुइस मरांडी को जामा विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया

झारखंड मुक्ति मोर्चा आज लुइस मरांडी को जामा विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवार घोषित कर दिया। महासचिव विनोद पांडेय ने इसकी आधिकारिक घोषणा की। लुइस मरांडी ने हाल ही में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की थी।

अक्टूबर 25, 2024 8:30 अपराह्न

views 35

इंडी गठबंधन के घटक दलों में तीन सीटों पर दोस्ताना संघर्ष की स्थिति बन गयी

इंडी गठबंधन के घटक दलों में तीन सीटों पर दोस्ताना संघर्ष की स्थिति बन गयी है। छतरपुर  और विश्रामपुर सीट से कांग्रेस और राजद दोनों ने अपने उम्मीदवार उतार दिये हैं। दोनों सीटों पर दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन भी दाखिल कर दिये हैं।   विश्रामपुर में कांग्रेस के सुधीर कुमार च...

अक्टूबर 25, 2024 8:29 अपराह्न

views 39

झारखंड में फिर हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनेगीः सुप्रियो भट्टाचार्य

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने भी दावा किया है झारखंड में फिर हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनेगी। उन्होंने राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठ होने के भाजपा के आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

अक्टूबर 25, 2024 8:26 अपराह्न

views 35

कांग्रेस ने दावा किया है कि संताल परगना की सभी 18 सीटों पर इंडी गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत होगी

कांग्रेस ने दावा किया है कि संताल परगना की सभी 18 सीटों पर इंडी गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत होगी। पत्रकारों से बातचीत में पार्टी के वरिष्ठ नेता और मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि भाजपा को बाहरी उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारना भारी पड़ेगा।

अक्टूबर 25, 2024 8:24 अपराह्न

views 21

प्रतुल नाथ शाहदेव ने आलमगीर आलम की पत्नी को कांग्रेस द्वारा टिकट दिये जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल नाथ शाहदेव ने भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद राज्य के मंत्री आलमगीर आलम की पत्नी को कांग्रेस द्वारा टिकट दिये जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।   उन्होंने कांग्रेस पर वंशवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है।

अक्टूबर 25, 2024 8:23 अपराह्न

views 21

भाजपा ने कांग्रेस पर चुनाव का टिकट बेचने का आरोप लगाया

भाजपा ने कांग्रेस पर चुनाव का टिकट बेचने का आरोप लगाया है। पार्टी के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने आज आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी हर चुनाव में 20 प्रतिशत सीट प्रत्याशियों से पैसे लेकर देती है।

अक्टूबर 25, 2024 8:22 अपराह्न

views 40

झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने का काम समाप्त

झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने का काम आज समाप्त हो गया। इस चरण में 13 नवंबर को 43 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा। नामांकन पत्रों की जांच 28 अक्टूबर को की जाएगी और 30 अक्टूबर तक नाम वापस लिये जा सकेंगे।

अक्टूबर 25, 2024 5:36 अपराह्न

views 21

लोक निर्माण मंत्री 26 अक्तूबर को गड़ावग गांव के प्रवास पर

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह 26 अक्तूबर, 2024 को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।     उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्री 26 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे ग्राम पंचायत चैली के गांव गड़ावग में सीवरेज प्लांट का दौरा करेंगे और लोगों क...

अक्टूबर 25, 2024 5:34 अपराह्न

views 30

जमशेदपुर के छापेमारी अभियान में मानगो से 19 पुड़िया ब्राउन शुगर और 5000 नगद राशि बरामद की गई

जमशेदपुर के छापेमारी अभियान में मानगो से 19 पुड़िया ब्राउन शुगर और 5000 नगद राशि बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक ने इसकी जानकारी देते हुए कहा इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला