झारखंड

अक्टूबर 30, 2024 2:59 अपराह्न

views 34

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची में शामिल 40 स्टार प्रचारकों में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राष्ट्रीय नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी प्रमुख रुप से शामिल हैं।

अक्टूबर 30, 2024 11:15 पूर्वाह्न

views 29

जामताड़ा पुलिस ने कर्माटांड़ थाना क्षेत्र से तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया

साइबर अपराध के विरुद्ध जामताड़ा पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने कर्माटांड़ थाना क्षेत्र से तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी विकास आनंद लागुरी ने बताया कि अपराधियों के पास से कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की गयी हैं। उधर, देवघर जिले से भी पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है...

अक्टूबर 30, 2024 10:35 पूर्वाह्न

views 50

निर्वाचन आयोग ने झारखंड सरकार को देवघर के पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग को हटाने का निर्देश दिया

भारत निर्वाचन आयोग ने झारखंड सरकार को देवघर के पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग को तुरंत हटाने का निर्देश दिया है। आयोग ने उनसे अपने निकटतम कनिष्ठ अधिकारी को प्रभार सौंपने को कहा है। आयोग ने उन्हें चुनाव संबंधी सभी जिम्मेदारियों से हटा दिया। चुनाव आयोग ने देवघर एसपी की नियुक्ति के लिए राज्य सरकार से...

अक्टूबर 30, 2024 8:29 पूर्वाह्न

views 30

झारखंड: दूसरे चरण के मतदान के लिए आज नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी

झारखंड में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए आज नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इस चरण के लिए 604 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए हैं। अगले महीने की 20 तारीख को दूसरे चरण में 38 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे।

अक्टूबर 29, 2024 6:11 अपराह्न

views 38

झारखंड में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया समाप्त

झारखंड में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आज समाप्त हो गई। इस चरण में 38 सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा। नामांकन पत्रों की जांच कल की जाएगी और उम्मीदवार 1 नवंबर तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।       राज्य में पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की ...

अक्टूबर 29, 2024 3:55 अपराह्न

views 38

विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर राज्य में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है

विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर राज्य में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जामताड़ा जिला प्रशासन द्वारा आज वोट फॉर रन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के अधिकारियों और विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान मतदाताओं को मतदान करने की शपथ ...

अक्टूबर 29, 2024 3:55 अपराह्न

views 27

गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाजपा के पास किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पैसे नहीं होने के बयान की आलोचना की

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाजपा के पास किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पैसे नहीं होने के बयान की तीखी आलोचना की है । इसके साथ उन्होंने संथाल में बढ़ रही बांग्लादेशी घुसपैठियों पर भी हेमंत और ममता सरकार पर हमला बोला।

अक्टूबर 29, 2024 3:54 अपराह्न

views 32

13 नवंबर को 43 निर्वाचन क्षेत्रों में पहले चरण के मतदान के लिये नामांकन पत्रों की जांच पूरी

झारखंड में तेरह नवंबर को 43 निर्वाचन क्षेत्रों में पहले चरण के मतदान के लिये नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो गयी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने रांची में पत्रकारों को बताया कि आज वैध उम्मीदवारों की सूची जारी की जायेगी।   इस चरण के मतदान के लिये कुल आठ सौ पांच उम्मीदवारों ने नामांकन प...

अक्टूबर 29, 2024 3:53 अपराह्न

views 28

20 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का आज अंतिम दिन

झारखंड में 20 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का आज अंतिम दिन है। दूसरे चरण में अड़तीस विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। पर्चों की जांच कल की जाएगी और उम्मीदवार 1 नवंबर तक नाम वापस ले सकेंगे।   इधर दूसरे चरण के लिए आज एनडीए और इंडी गठबंधन के प्रत्या...

अक्टूबर 29, 2024 3:53 अपराह्न

views 90

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ईडी ने रांची में छापेमारी की

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय, ईडी ने रांची में छापेमारी की है। ईडी ने आईएएस विनय चौबे और संबंधित अधिकारियों के ठिकानों पर छापा मारा है।   उत्पाद विभाग के संयुक्त सचिव गजेन्द्र सिंह के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला