नवम्बर 4, 2024 7:16 पूर्वाह्न
39
कनाडा के सांसद चंद्र आर्य ने ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर पर खालिस्तान समर्थकों के हमले की निंदा की
कनाडा के सांसद चंद्र आर्य ने ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर में हिंदू उपासकों पर खालिस्तान समर्थकों द्वारा हाल ही में किए गए हमले की निंदा की है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री आर्य ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर कनाडाई कानूनों का दुरुपयोग किया जा रहा है, जिससे चरमपंथियों को शह मिल रह...