अंतरराष्ट्रीय

नवम्बर 19, 2025 3:12 अपराह्न

views 76

भारत का 56वां अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव कल से गोवा के पणजी में शुरू हो रहा है

भारत का 56वां अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव कल से गोवा के पणजी में शुरू हो रहा है। 81 देशों की 240 फिल्मों के इस शानदार सिनेमाई उत्सव का आयोजन 28 नवंबर तक चलेगा। हमारे संवाददाता ने बताया है कि इस वर्ष का फिल्म महोत्सव अपनी पारंपरिक प्रतिष्ठा को आगे ले जाते हुए कई विशिष्ट आयोजनों का साक्षी बनेगा।

नवम्बर 19, 2025 1:05 अपराह्न

views 82

अमरीकी कांग्रेस ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से संबंधित एक विधेयक को मंज़ूरी दी

अमरीकी कांग्रेस ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से संबंधित सरकारी दस्तावेज़ों को सार्वजनिक करने संबंधी एक विधेयक को मंज़ूरी दे दी है। प्रतिनिधि सभा ने कल 427-1 के बहुमत से इसे सीनेट को भेज दिया, जिसने इसे सर्वसम्मति से पारित करने पर सहमति जताई। औपचारिक रूप से मंज़ूरी मिलने के बाद, यह अमरीका के रा...

नवम्बर 19, 2025 12:57 अपराह्न

views 94

अमरीका, ताइवान को लगभग 70 करोड़ डॉलर की उन्नत वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का निर्यात करेगा

अमरीका, ताइवान को लगभग 70 करोड़ डॉलर की उन्नत वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का निर्यात करेगा। एक सप्ताह में ताइवान को दिया जाने वाला यह दूसरा हथियार पैकेज है। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में, अब तक केवल ऑस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया को ही इस प्रणाली की सुविधा थी। यूक्रेन में रूस के आक्रमण से बचाव के लिए इस्तेमाल क...

नवम्बर 19, 2025 12:42 अपराह्न

views 81

रूस के रक्षा मंत्रालय ने वोरोनेज में यूक्रेनी सेना द्वारा चार अमेरिकी मिसाइलें दागे जाने का दावा किया

रूस के रक्षा मंत्रालय ने दक्षिणी शहर वोरोनेज में यूक्रेनी सेना द्वारा अमरीका से मिली चार मिसाइलें दागे जाने का दावा किया है। रूस ने कहा कि इन हमलों में नागरिकों को निशाना बनाने की कोशिश की गई। यूक्रेन ने पहली बार रूस में सैन्‍य ठिकानों पर हमले की बात स्‍वीकार की है। मीडिया की खबरों के अनुसार पूर्ववर...

नवम्बर 19, 2025 1:58 अपराह्न

views 1K

कुराकाओ फीफा विश्वकप के लिए क्वालीफाई करने वाला सबसे कम आबादी वाला देश बना

कैरेबियाई द्वीप कुराकाओ ने फीफा विश्वकप फुटबॉल के लिए क्वालीफाई करने वाला अब तक का सबसे छोटा देश बनकर इतिहास रच दिया है। किंग्स्टन के नेशनल स्टेडियम में 90 मिनट तक चला मैच कुराकाओ और जमैका के बीच गोलरहित ड्रॉ रहा, जिसके बाद लगभग डेढ लाख की आबादी वाले कुराकाओ द्वीप में जश्न का माहौल बन गया। कुराकाओ क...

नवम्बर 19, 2025 12:09 अपराह्न

views 206

राष्‍ट्रपति ट्रंप ने सउदी अरब को औपचारिक रूप से प्रमुख गैर-नैटो सहयोगी मनोनीत किए जाने की घोषणा की

राष्‍ट्रपति डोनल्‍ड ट्रंप ने सउदी अरब को औपचारिक रूप से प्रमुख गैर-नैटो सहयोगी मनोनीत किए जाने की घोषणा की है। इसका उद्देश्‍य अमरीका और सउदी अरब के बीच रक्षा सहयोग मजबूत करना है। सउदी अरब के युवराज मोहम्‍मद बिन सलमान के साथ बैठक के बाद यह घोषणा की गई। बैठक के दौरान मोहम्‍मद बिन सलमान ने अमरीका में स...

नवम्बर 19, 2025 12:51 अपराह्न

views 226

कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की 7वीं बैठक कल नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी

कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों-एनएसए की 7वीं बैठक कल नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी। भारत के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल मालदीव, मॉरीशस, श्रीलंका और बांग्लादेश सहित सदस्य देशों के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की मेजबानी करेंगे। सम्‍मेलन में सेशेल्स  पर्यवेक्षक राज्य क...

नवम्बर 19, 2025 11:17 पूर्वाह्न

views 81

देश का राजनीतिक एजेंडा सांप्रदायिक विभाजन से प्रभावित नहीं होगा: श्रीलंका के राष्ट्रपति

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने बताया कि देश का राजनीतिक एजेंडा सांप्रदायिक विभाजन से प्रभावित नहीं होगा। उन्होंने संसद में कहा कि पराजित राजनीतिक समूह जातीय तनाव भड़काने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि विपक्ष के अन्य स्वरूप अपनी गति खो रहे हैं। रक्षा और लोक सुरक्षा मंत्रालयों के खर्च प...

नवम्बर 19, 2025 11:08 पूर्वाह्न

views 105

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल कल से इस्राइल की तीन दिन की यात्रा पर रहेंगे

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल कल से इस्राइल की तीन दिन की यात्रा पर जाएँगे। यह यात्रा भारत और इस्राइल के बीच बढ़ते रणनीतिक और आर्थिक संबंधों को रेखांकित करती है।  दोनों देशों के बीच व्यापार, प्रौद्योगिकी, नवाचार और निवेश के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने के लिए साझा प्रतिबद्धता को द...

नवम्बर 19, 2025 10:49 पूर्वाह्न

views 82

ताइवान ने चीन पर राजनीतिक लाभ के लिए जापान के साथ तनाव बढ़ाने का आरोप लगाया

ताइवान के राष्‍ट्रीय रक्षा मंत्रालय - एमएनडी ने कहा है कि उसने अपने जलक्षेत्र के आसपास नौ चीनी सैन्य विमानों, चार नौसैनिक जहाजों और दो जहाजों की गतिविधियों का पता लगाया है। एमएनडी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि ताइवान के आसपास पीपुल्स लिबरेशन आर्मी - पीएलए के विमानों की आठ उड़ानें, पीपुल्स ल...