अंतरराष्ट्रीय

मार्च 6, 2026 11:07 पूर्वाह्न

views 59

अल-उदैद हवाई अड्डे को निशाना बनाकर किए गए ड्रोन हमले को नाकाम किया गया: कतर रक्षा मंत्रालय

कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि वायु रक्षा बलों ने दोहा स्थित अल-उदैद हवाई अड्डे को निशाना बनाकर किए गए ड्रोन हमले को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया। अल-उदैद हवाई अड्डा पश्चिम एशिया में अमरीका का सबसे बड़ा सैन्य अड्डा है। कतर के गृह मंत्रालय ने बताया कि खतरा टल गया है और स्थिति सामान्य हो गई है।

मार्च 6, 2026 11:01 पूर्वाह्न

views 198

प्रधानमंत्री मोदी और फ‍िनलैंड के राष्‍ट्रपति एलेक्‍जेंडर स्‍टब ने अंतरराष्‍ट्रीय व्‍यवस्‍था और बहुपक्षीय सहयोग के प्रति गहरी प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और फिनलैंड के राष्‍ट्रपति एलेक्‍जेंडर स्‍टब ने नियम आधारित अंतरराष्‍ट्रीय व्‍यवस्‍था और बहुपक्षीय सहयोग के प्रति गहरी प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की है। फिनलैंड के राष्‍ट्रपति की भारत यात्रा के बाद जारी संयुक्‍त वक्तव्य में देशों के बीच मजबूत मैत्री की पुष्‍टि‍ की गयी। दोनों नेत...

मार्च 6, 2026 11:10 पूर्वाह्न

views 147

नेपाल: आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी 23 सीटों पर आगे

नेपाल में आम चुनाव के शुरुआती रुझानों में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी 23 सीटों पर आगे चल रही है। नेपाली कॉंग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल - यूएमएल तीन- तीन सीटों पर आगे हैं। मतगणना आज रात तक पूरी हो जाने की संभावना है। नेपाल में प्रतिनिधि सभा के लिये कल हुए मतदान में लगभग 60 प्रतिशत वोट डाले गये।...

मार्च 6, 2026 8:39 पूर्वाह्न

views 80

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का आज 7वां दिन, ईरान और अमरीकी-इस्राएली सेना की ओर से हमलें जारी

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का आज 7वां दिन है। ईरान तथा अमरीकी और इस्राएली सेना की ओर से ताजा हमलों की खबर है। इस्राएली रक्षाबलों ने बताया कि ईरान की ओर से कई मिसाइले दागी गयीं। बहरीन ने भी कहा है कि ईरान ने राजधानी मनामा में एक होटल और दो रिहायशी इमारतों को निशाना बनाया। इस हमले में जानमाल का नुकस...

मार्च 6, 2026 10:57 पूर्वाह्न

views 573

अमरीका ने भारत को समुद्र में फंसे रूसी तेल की खरीद के लिए 30 दिन की छूट दी

अमरीका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने भारत को समुद्र में फंसे रूसी तेल की खरीद के लिए 30 दिन की छूट देने की घोषणा की है। यह कदम वैश्विक ऊर्जा बाजार में स्थिरता बनाए रखने के उद्देश्‍य से उठाया गया है। इस छूट के अंतर्गत भारत को उस रूसी तेल की खरीद की अनुमति दी गई है, जो इस समय समुद्र में फंसा हुआ है।...

मार्च 6, 2026 7:51 पूर्वाह्न

views 125

अमरीका के नये गृह सुरक्षा मंत्री होगें मार्कवेन मुलिन

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्प ने क्रिस्टी नोएम को गृह सुरक्षा मंत्री पद से हटा कर उनकी जगह मार्कवेन मुलिन को नियुक्‍त किया है। यह नियुक्ति 31 मार्च से प्रभावी होगी। राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि श्री मुलिन गृह सुरक्षा विभाग संभालेंगे, जबकि सुश्री नोएम पश्चिमी गोलार्ध में ...

मार्च 6, 2026 7:08 पूर्वाह्न

views 77

दोहा में भारतीय दूतावास आवश्‍यक सेवाओं के लिए 6 और 7 मार्च को खुला रहेगा

दोहा में भारतीय दूतावास, तत्‍काल पासपोर्ट नवीकरण सहित आवश्‍यक सेवाएं उपलब्‍ध कराने के लिए आज और कल खुला रहेगा। दूतावास ने बताया कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए चौबीसों घंटे की हेल्‍पलाइन सेवा उपलब्‍ध कराई गयी है। हेल्‍पलाइन नम्‍बर हैं- +974 55647502 और +974 55362508 . ई-मेल-cons.doha@mea.gov.in. से भी...

मार्च 6, 2026 6:43 पूर्वाह्न

views 214

प्रधानमंत्री मोदी और फ‍िनलैंड के राष्‍ट्रपति एलेक्‍जेंडर स्‍टब ने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थि‍ति पर विचार-विमर्श किया: सिबी जॉर्ज

विदेश मंत्रालय में पश्चिमी मामलों के सचिव सिबी जॉर्ज ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और फ‍िनलैंड के राष्‍ट्रपति एलेक्‍जेंडर स्‍टब ने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थि‍ति पर विचार-विमर्श किया। श्री जॉर्ज ने नई दिल्‍ली में संवाददाताओं से कहा कि दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की स्थिति सहित परस्‍पर हि...

मार्च 5, 2026 8:36 अपराह्न

views 123

नेपाल में प्रतिनिधि सभा के सदस्यों के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

नेपाल में आज हुए चुनाव में 60 प्रतिशत मतदान हुआ। दोलखा, सरलाही और रौतहट में छिटपुट झड़पों के साथ कुल मिलाकर चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मतदाताओं ने नेपाल में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए पूरे उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। के पी शर्मा ओली सरकार को गिराने वाले विरोध प्रदर्शन में...

मार्च 5, 2026 7:14 अपराह्न

views 72

प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉ से बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉ से बातचीत की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने बताया कि दोनों देशों ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर अपनी साझा चिंताओं और संवाद तथा कूटनीति से समाधान की आवश्यकता पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि दोनों देश क्षेत्र में शांति और स्थिर...